विवाद के बाद थी घर से भागी यूपी की लड़कियां झारखंड से हुई रेस्क्यू

झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने दो लड़कियों को रेस्क्यू किया है। दोनों लड़कियां ट्रेन में बैठकर यूपी के दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से बोकारो पहुंच गयी थी।

विवाद के बाद थी घर से भागी यूपी की लड़कियां झारखंड से हुई रेस्क्यू

झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने दो लड़कियों को रेस्क्यू किया है। दोनों लड़कियां ट्रेन में बैठकर यूपी के दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से बोकारो पहुंच गयी थी। स्टेशन के बाहर उनको घूमते देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और उनको रेस्क्यू किया।

मिली खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुगलसराय के पास से पारिवारिक विवाद के कारण ट्रेन में बैठकर बोकारो पहुंची दो लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। दोनों लड़कियां मुगलसराय के पास के गांव की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कल रात ट्रेन में सवार हुई थीं और सुबह बोकारो स्टेशन पहुंचने के बाद स्टेशन के बाहर घूम रही थीं।

दोनों लड़कियों के स्टेशन के बाहर घूमने की सूचना मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार को मिली। इसके बाद बालीडीह थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को रेस्क्यू कर थाने लाया और उनके परिजनों को इसकी सूचना दी।

डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि दोनों बच्चियां पारिवारिक विवाद के कारण घर से निकलकर ट्रेन में बैठ गई थीं। सुबह नींद खुलने के बाद उन्होंने खुद को बोकारो स्टेशन पर पाया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया। घटना की जानकारी उनके परिवार और स्थानीय पुलिस को दे दी गई है, ताकि पूरे मामले की जांच की जा सके।

डीएसपी ने बताया कि बोकारो पुलिस मिसिंग केस को लेकर गंभीर है और ऐसे मामलों के शत-प्रतिशत निष्पादन का प्रयास किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश एसपी की ओर से दिए गए हैं।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
Oct 15, 2026, 4:50:00 PM
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
Oct 15, 2026, 4:32:00 PM
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
Oct 15, 2026, 4:01:00 PM
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
Oct 15, 2026, 3:35:00 PM
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
Oct 15, 2026, 3:34:00 PM
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
Oct 15, 2026, 3:11:00 PM
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 2:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
Oct 15, 2026, 2:37:00 PM
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
Oct 15, 2026, 2:32:00 PM