पहाड़, प्रकृति और रोमांच का संगम बना राजगीर, इको टूरिज्म के रूप में मिल रही नई पहचान

अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, वन क्षेत्र, गर्म जलस्रोत, घोड़ा कटोरा और नेचर सफारी से राजगीर इको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

पहाड़, प्रकृति और रोमांच का संगम बना राजगीर, इको टूरिज्म के रूप में मिल रही नई पहचान

बिहार की प्राकृतिक संपदा को संरक्षित रखते हुए उसे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का असर राजगीर में भी दिखाई दे रहा है। अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, वन क्षेत्र, गर्म जलस्रोत, घोड़ा कटोरा और नेचर सफारी से राजगीर इको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। प्रकृति संरक्षण और पर्यटक सुविधाओं के बीच संतुलन कायम करते हुए यहां विकसित किए जा रहे पर्यटन स्थलों ने राजगीर को प्रकृति प्रेमियों और रोमांच पसंद करने वाले पर्यटकों की पसंद बना दिया है। 

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में जनवरी से नवंबर तक 24,55,255 पर्यटकों ने राजगीर का भ्रमण किया, जिनमें 23,37,383 घरेलू और 1,17,872 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। वहीं जनवरी से मार्च 2026 तक 1,37,855 पर्यटक राजगीर पहुंचे। राजगीर नेचर सफारी इको टूरिज्म का प्रमुख आकर्षण बनकर सामने आई है। पहाड़ियों और प्राकृतिक वन क्षेत्र के बीच विकसित इस परिसर में ग्लास स्काईवॉक, सस्पेंशन ब्रिज, जिपलाइन, स्काई साइकिल, नेचर ट्रेल सहित कई रोमांचक गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। विभाग का उद्देश्य पर्यटन को केवल मनोरंजन तक सीमित रखना नहीं, बल्कि पर्यटकों को वन, जैव-विविधता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना भी है।

वैभवगिरि, विपुलाचल, रत्नागिरि, उदयगिरि और स्वर्णगिरि जैसी पहाड़ियों से घिरा राजगीर प्राकृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन का अनूठा संगम है। पहाड़ियों के बीच फैली हरियाली, शांत वातावरण और मनोरम दृश्य यहां आने वाले पर्यटकों को प्रकृति के करीब होने का एहसास कराते हैं।

राजगीर के गर्म जलस्रोत धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक पर्यटन का भी महत्वपूर्ण केंद्र हैं। वहीं पहाड़ियों से घिरा घोड़ा कटोरा अपनी हरियाली, शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन गतिविधियों के जरिए इस क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती को बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

राजगीर का रोपवे पर्यटकों को पहाड़ियों और आसपास के प्राकृतिक परिदृश्य का आसमान से दीदार कराता है। रोपवे की यात्रा राजगीर के पर्यटन अनुभव को रोमांच से जोड़ती है और पर्यटकों को प्रकृति का एक अलग ही रूप देखने का अवसर देती है। वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रयासों में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ स्थानीय समुदाय को पर्यटन से जोड़ने पर भी जोर है। स्थानीय गाइड, परिवहन, खान-पान, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों से जुड़े लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

Trending News

पहाड़, प्रकृति और रोमांच का संगम बना राजगीर, इको टूरिज्म के रूप में मिल रही नई पहचान
पहाड़, प्रकृति और रोमांच का संगम बना राजगीर, इको टूरिज्म के रूप में मिल रही नई पहचान
Aug 25, 2026, 7:05:00 AM
देशभर में 14 नवीनीकृत डाकघरों का हुआ वर्चुअल लोकार्पण, पाटलिपुत्र उप डाकघर के नये भवन का हुआ उद्घाटन
देशभर में 14 नवीनीकृत डाकघरों का हुआ वर्चुअल लोकार्पण, पाटलिपुत्र उप डाकघर के नये भवन का हुआ उद्घाटन
Aug 25, 2026, 6:57:00 AM
विवाद के बाद थी घर से भागी यूपी की लड़कियां झारखंड से हुई रेस्क्यू
विवाद के बाद थी घर से भागी यूपी की लड़कियां झारखंड से हुई रेस्क्यू
Aug 25, 2026, 6:45:00 AM
बेखौफ अपराधियों का तांडव, सुशी इंफ्रा दफ्तर पर दिनदहाड़े की लगातार हवाई फायरिंग
बेखौफ अपराधियों का तांडव, सुशी इंफ्रा दफ्तर पर दिनदहाड़े की लगातार हवाई फायरिंग
Aug 25, 2026, 6:24:00 AM
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
Aug 24, 2026, 8:09:00 PM
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
Aug 24, 2026, 7:52:00 PM
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
Aug 24, 2026, 7:12:00 PM
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
Aug 24, 2026, 7:11:00 PM
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
Aug 24, 2026, 7:04:00 PM
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM