CM सम्राट का आवास होगा और बड़ा, सीएम हाउस को लेकर आया नया आदेश

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सरकारी आवास अब और बड़ा होगा। मुख्यमंत्री के आवास का दायरा बढ़ गया है। अब 5 देशरत्न मार्ग आवास को भी सीएम आवास में ही शामिल कर लिया गया है।

CM सम्राट का आवास होगा और बड़ा, सीएम हाउस को लेकर आया नया आदेश

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सरकारी आवास अब और बड़ा होगा। मुख्यमंत्री के आवास का दायरा बढ़ गया है। अब 5 देशरत्न मार्ग आवास को भी सीएम आवास में ही शामिल कर लिया गया है। अब से यह आवास भी एक अणे मार्ग आवास का ही हिस्सा होगा। भवन निर्माण विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस का विस्तार करते हुए इसे पांच देशरत्न मार्ग तक बढ़ा दिया गया है। यह वही आवास है, जो उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया था। यह आदेश अस्थायी है।

एक अणे मार्ग से सटे पांच देशरत्न मार्ग में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बतौर डिप्टी सीएम रह रहे थे। अब पांच देशरत्न मार्ग को ही एक अणे मार्ग का एक्सटेंशन घोषित करते हुए मुख्यमंत्री आवास के रूप में चिह्नित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि एक अणे मार्ग के पते पर जाने में उन्हें समय लग रहा है। कुछ तैयारियां बाकी हैं। इसलिए यह फैसला लिया गया है।  

बता दें कि पांच देशरत्न मार्ग को फिलहाल अस्थायी तौर पर सीएम हाउस का हिस्सा बनाया गया है। यह आवास उपमुख्यमंत्री के लिए आरक्षित रहेगा, लेकिन अगले आदेश तक इसे मुख्यमंत्री आवास परिसर में शामिल माना जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक अणे मार्ग आवास में शिफ्ट नहीं हो रहे हैं, जिसमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार रहते थे। 

भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भू संपदा पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव शिव रंजन ने कहा कि पहले के आदेश को विखंडित करते हुए आवास संख्या पांच देशरत्न मार्ग को अस्थायी रूप से आवास संख्या एक, अणे मार्ग (मुख्यमंत्री आवास) के का विस्तारित अंग के रूप में चिन्हित किया जाता है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM