बीजेपी ऑफिस में कोर कमेटी की अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल, क्या होने वाला ?

राजधानी पटना में बीजेपी ऑफिस में कोर कमेटी की बैठक है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में सोमवार की शाम महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल कोर कमेटी की बैठक हो रही है।

 बीजेपी ऑफिस में कोर कमेटी की अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल, क्या होने वाला ?

राजधानी पटना में बीजेपी ऑफिस में कोर कमेटी की बैठक है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में सोमवार की शाम महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल कोर कमेटी की बैठक हो रही है। इस अहम बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे। बीजेपी की हाई-प्रोफाइल कोर कमेटी की बैठक को लेकर पटना स्थित भाजपा ऑफिस के बाहर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के आगमन और बैठक की संवेदनशीलता को देखते हुए ऑफिस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि भाजपा कोर कमेटी की यह अहम बैठक आज सोमवार शाम 6:00 बजे से प्रदेश कार्यालय के सभागार में शुरू है। तमाम दिग्गज नेताओं का पार्टी कार्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू है।  सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेता बैठक में शामिल हैं। इस बैठक की अध्यक्षता और संचालन पार्टी के वरिष्ठ रणनीतिकारों द्वारा किया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार के मंत्रियों और संगठन के शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

कहा जा रहा है कि बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक में संगठन और सरकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सांगठनिक सुदृढ़ीकरण और पार्टी से जुड़े तमाम गंभीर मुद्दों पर विस्तार से मंथन करना है। बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति बनाने तथा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण सांगठनिक नीतिगत फैसलों पर भी मुहर लगने की संभावना है।

बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा बिहार भाजपा के तमाम बड़े चेहरे और शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य, केंद्रीय नेतृत्व के प्रतिनिधि और वरिष्ठ रणनीतिकार शामिल हो रहे हैं, ताकि राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और सांगठनिक विस्तार पर आम सहमति से ठोस निर्णय लिए जा सकें। ऐसे में इस बैठक में सबकी निगाहें टिकी है कि बीजेपी क्या फैसला लेने वाली है। संगठन को लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है या सरकार से जुड़े मुद्दों पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM