'BJP-JDU में सब ठीक नहीं' जेडीयू में बड़ी टूट, आनंद मोहन ही नहीं ये सब भी बगावत करने वाले हैं' RJD का बड़ा दावा

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन के बगावती तेवरों से बिहार में सियासी हलचल तेज है। जदयू के बाद अब बिहार में मुख्य विपक्ष दल आरजेडी की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है। आरजेडी ने बड़ा दावा किया है कि बीजेपी और जेडीयू में कुछ भी ठीक नहीं है।

'BJP-JDU में सब ठीक नहीं' जेडीयू में बड़ी टूट, आनंद मोहन ही नहीं ये सब भी बगावत करने वाले हैं' RJD का बड़ा दावा

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन के बगावती तेवरों से बिहार में सियासी हलचल तेज है। आनंद मोहन ने जेडीयू नेतृत्व पर ‘थैली की राजनीति’ करने और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘जीते जी दफन’ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।  इस बीच अब बिहार में मुख्य विपक्ष दल आरजेडी की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है। आरजेडी ने बड़ा दावा किया है कि बीजेपी और जेडीयू में कुछ भी ठीक नहीं है। वहीं आरजेडी की ओर से दावा करते हुए भविष्यवाणी भी की गई है। 

आनंद मोहन ने कहा है कि जेडीयू में कुछ लोग पैसा लेकर मंत्री बना रहे हैं, या उन्हीं को आगे बढ़ाया जा रहा है जो पैसे दे रहे हैं।  इस पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अब सारी पोल तो जेडीयू के नेता ही खोल रहे हैं। अभी तो एक व्यक्ति आए हैं, अभी लंबी फेहरिस्त है।  अभी एक से एक लोग बगावत करने वाले हैं। राजद नेता का दावा है कि जेडीयू समाप्ति के कगार पर है।  जेडीयू टुकड़ों में बंट जाएगी। मृत्युंजय तिवारी ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी-जेडीयू में अंदरखाने कुछ भी ठीक नहीं है।  तेजस्वी यादव ने भविष्यवाणी कर दी है कि यह सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। आगे आगे देखिए क्या होता है।  

केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के इस बयान पर कि सम्राट चौधरी जो हैं वो नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी हैं, इस पर आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ये बात तो हम लोग लगातार कह रहे हैं कि जेडीयू का बीजेपी में विलय हो गया है।  कुछ लोग जो जेडीयू में हैं उनकी आत्मा में बीजेपी बसती है।  कौन किसका उत्तराधिकारी है कौन नहीं है, लेकिन बीजेपी में विलय की तैयारी है।  

वहीं बाहुबली नेता आनंद मोहन के गंभीर आरोपों पर अब जेडीयू नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जेडीयू की वरिष्ठ नेता और मंत्री लेसी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और क्षमता पर सवाल उठाना पूरी तरह गलत है।  दुनिया या देश में किसी की भी इतनी हैसियत, ताकत या औकात नहीं है जो नीतीश कुमार के राजनीतिक वजूद को खत्म कर सके या उन्हें जिंदा दफन कर सके। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक श्याम रजक ने कहा कि जेडीयू में कोई थैली की राजनीति नहीं चल रही है। आपकी पत्नी को लोकसभा का टिकट देने के लिए थैली ली गई थी? क्या बेटे को विधानसभा का टिकट देने के लिए थैली ली गई थी? सबूत है तो दीजिए…।

बता दें कि सीतामढ़ी में रविवार की शाम आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने जेडीयू नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आनंद मोहन ने कहा कि जेडीयू में फिलहाल थैली की राजनीति चल रही है, जो थैला लेकर गया सरकार में मंत्री बन गया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जीते जी दफन कर देने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बेहद खराब हालात वाले बिहार में JDU बनाई, उसे ऊंचा मुकाम दिया। लेकिन आज तो उनको जिंदा ही दफन कर दिया गया है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM