पवन सिंह-निशांत समेत NDA के सभी 9 कैंडिडेट ने किया नामांकन, राजद से सुनील सिंह ने भरा पर्चा, CM सम्राट भी हुए शामिल
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों (9 सामान्य और 1 उपचुनाव) के लिए नामांकन के आखिरी दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के उम्मीदवारों ने नामांकन किया। NDA के सभी उम्मीदवारों ने बारी-बारी से नामांकन किया।महागठबंधन से राजद उम्मीदवार सुनील सिंह ने नामांकन दाखिल किया
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों (9 सामान्य और 1 उपचुनाव) के लिए नामांकन के आखिरी दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के उम्मीदवारों ने नामांकन किया। NDA के सभी उम्मीदवारों ने बारी-बारी से नामांकन किया। JDU, BJP, LJP RV के सभी 9 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। निशांत कुमार, पवन सिंह ने भी पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद NDA नेताओं ने विधानसभा पोर्टिको में एकजुटता का संदेश देते हुए विक्ट्री साइन दिखाया और अपनी जीत का दावा किया। सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी उम्मीदवारों के साथ नजर आए। महागठबंधन की तरफ से राजद उम्मीदवार सुनील सिंह ने नामांकन दाखिल किया। सुनील सिंह के साथ कई राजद नेता मौजूद रहे। विधानसभा से बाहर निकल कर सुनील कुमार सिंह ने विक्ट्री साइन दिखाया।
NDA की ओर से सभी 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें भाजपा और जदयू के 4-4 प्रत्याशी शामिल हैं, जबकि एक सीट पर चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार ने पर्चा भरा। वहीं सुनील सिंह राजद नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सभी 10 सीटों, जिसमें नीतीश कुमार की खाली की गई एक उपचुनाव की सीट भी है, इसको मिलाकर NDA के 9 उम्मीदवार और राजद के एक उम्मीदवार ने उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया। कुल मिलाकर सभी 10 सीटों पर अब निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वोटिंग की नौबत नहीं आएगी।
दीपक प्रकाश ने आखिरी दिन नामांकन नहीं किया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही मंत्री पद छोड़ सकते हैं। एमएलसी की सभी 10 सीटों, जिसमें नीतीश कुमार की खाली की गई एक उपचुनाव की सीट भी है, इसको मिलाकर NDA ने अपने 9 उम्मीदवार और राजद ने अपना एक उम्मीदवार उतारा है। यानि सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की सूरत है।
बता दें कि बिहार में विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों और 1 सीट पर उपचुनाव को लेकर एनडीए में बीजेपी और जेडीयू ने चार-चार कैंडिडेट मैदान में उतारे हैं। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी अपने कोटे से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बीजेपी ने भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को मैदान में उतारा है। पवन सिंह के अलावा बीजेपी से जो तीन अन्य प्रत्याशी हैं उनमें संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित शामिल हैं। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वाली खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना जिसके लिए पार्टी ने ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। जेडीयू की सूची में नीतीश के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, भारती मंडल और शिवरानी देवी भी हैं।