बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों की संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। मंत्रियों की करोड़ों की संपत्ति ने भी सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। बिहार की नई सम्राट चौधरी सरकार में करोड़पति मंत्रियों की भरमार है। इस कैबिनेट में जहां 90 प्रतिशत से अधिक मंत्री करोड़पति हैं, वहीं कुछ मंत्रियों की संपत्ति मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी ज्यादा है। जबकि महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति भी चौंकाने वाली है।
आंकड़ों के अनुसार सम्राट मंत्रिमंडल में कुल 35 मंत्री हैं, जिनमें से 32 मंत्री करोड़पति हैं। केवल तीन मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति एक करोड़ रुपए से कम है। इस कैबिनेट में जहां 90 प्रतिशत से अधिक मंत्री करोड़पति हैं, वहीं महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुष मंत्रियों से करीब 5 गुना ज्यादा बताई जा रही है। सरकार में शामिल पांच महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुष मंत्रियों की तुलना में तीन गुना से ज्यादा है। महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति 16.08 करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि पुरुष मंत्रियों की औसत संपत्ति 4.68 करोड़ रुपए है। दिलचस्प यह भी है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से ज्यादा अमीर उनके अपने मंत्रिमंडल के 10 मंत्री हैं।
सीएम सम्राट कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की कुल संपत्ति 220.89 करोड़ रुपए बताई गई है। पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद सबसे अमीर मंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 31.86 करोड़ रुपये आंकी गई है। समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता 29.34 करोड़ की संपत्ति के साथ कैबिनेट की दूसरी सबसे अमीर मंत्री हैं। खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी 22.39 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा शीला कुमारी, डॉ. दिलीप जायसवाल, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और विजय कुमार सिन्हा भी करोड़ों की संपत्ति वाले नेताओं में शामिल हैं। वहीं लोजपा (रामविलास) के संजय कुमार कैबिनेट के सबसे ‘गरीब’ मंत्री हैं, जिनकी कुल संपत्ति मात्र 23 लाख रुपये है। इसके अलावा संजय सिंह टाइगर और नंदकिशोर राम की संपत्ति भी एक करोड़ रुपए से कम है।
हालांकि दिलचस्प बता यह है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तुलना में उनके ही मंत्रिमंडल के 10 मंत्री अधिक संपत्ति के मालिक हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की संपत्ति 6.38 करोड़ रुपए बताई गई है। खास बात यह है कि उनकी तुलना में बिहार सरकार के 10 मंत्रियों के पास उनसे अधिक संपत्ति है। मंत्रिमंडल के पांच सबसे अमीर मंत्रियों के पास कुल संपत्ति का लगभग 46 प्रतिशत हिस्सा है। इन पांच मंत्रियों के पास मिलाकर 102 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। दूसरी ओर पांच सबसे गरीब मंत्रियों के पास सिर्फ 3.63 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जो कुल संपत्ति का मात्र 1.64 प्रतिशत हिस्सा है।
सम्राट मंत्रिमंडल के मंत्रियों की संपत्ति की लिस्ट
1. रमा निषाद - 31.86 करोड़
2. डॉ. श्वेता गुप्ता - 29.24 करोड़
3. डॉ. अशोक चौधरी - 22.39 करोड़
4. शीला कुमारी - 9.50 करोड़
5. डॉ. दिलीप जायसवाल - 9.33 करोड़
6. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल - 9.25 करोड़
7. विजय कुमार सिन्हा - 8.81 करोड़
8. श्रेयसी सिंह - 7.62 करोड़
9. दामोदर राउत - 6.70 करोड़
10. कुमार शैलेंद्र - 6.68 करोड़
11.सम्राट चौधरी - 6.38 करोड़
12. संतोष कुमार सुमन - 6.10 करोड़
13. नीतीश मिश्रा - 5.98 करोड़
14. संजय कुमार सिंह - 5.53 करोड़
15. दीपक प्रकाश - 4.96 करोड़
16. श्रीभगवान सिंह कुशवाहा - 4.70 करोड़
17. मदन सहनी - 3.85 करोड़
18. सुनील कुमार - 3.73 करोड़
19. निशांत कुमार - 3.61 करोड़
20. रत्नेश सदा - 3.57 करोड़
21. बिजेंद्र प्रसाद यादव - 3.46 करोड़
22. डॉ. रामचंद्र प्रसाद - 3.26 करोड़
23. विजय कुमार चौधरी - 3.13 करोड़
24. केदार प्रसाद गुप्ता - 3.04 करोड़
25. अरुण शंकर प्रसाद - 2.85 करोड़
26. श्रवण कुमार - 2.72 करोड़
27. मिथिलेश तिवारी - 2.67 करोड़
28. लेसी सिंह - 2.21 करोड़
29. रामकृपाल यादव - 2.04 करोड़
30. डॉ. प्रमोद कुमार - 1.76 करोड़
31. लखेंद्र कुमार रोशन - 1.64 करोड़
32. जमां खान - 1.43 करोड़
33. नंदकिशोर राम - 32.80 लाख
34. संजय सिंह टाइगर - 32.61 लाख
35. संजय कुमार - 23.85 लाख