सम्राट कैबिनेट में महिलाओं का दबदबा, 5 महिला बनीं मंत्री, श्वेता गुप्ता पहली बार बनी मंत्री

सम्राट कैबिनेट में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ अनुभव और नए चेहरों का भी समावेश देखने को मिला है। वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रिमंडल में महिलाओं को भी अच्छी खासी संख्या में जगह दी है।

सम्राट कैबिनेट में महिलाओं का दबदबा, 5 महिला बनीं मंत्री, श्वेता गुप्ता पहली बार बनी मंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ, जहां निशांत कुमार, विजय सिन्हा समेत 32 मंत्रियों ने  शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार सहित एनडीए के बड़े नेता मौजूद रहे। सम्राट कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल कुछ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जातीय समीकरण का भी विशेष ख्याल रखा गया है। सम्राट कैबिनेट में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ अनुभव और नए चेहरों का भी समावेश देखने को मिला है। वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रिमंडल में  महिलाओं को भी अच्छी खासी संख्या में जगह दी है। 

सम्राट कैबिनेट में पांच महिला नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें दो भाजपा कोटे से और तीन जेडीयू कोटे से शामिल की गई हैं। पहली बार मंत्री बनी श्वेता गुप्ता को छोड़कर ये सभी नेता पहले भी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। ऐसे में सम्राट सरकार ने इनके प्रशासनिक अनुभव को प्राथमिकता देते हुए मंत्रिमंडल में जगह दी है।

जेडीयू से मंत्री बनीं लेशी सिंह धमदाहा विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। वर्ष 2000 में पहली बार विधायक चुने जाने के बाद से वे लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने उद्योग, समाज कल्याण और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। पिछली सरकार में वे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री भी रह चुकी हैं। शीला कुमारी मंडल मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे बिहार सरकार में पहले परिवहन और संचार मंत्री रह चुकी हैं। 2020 में पहली बार विधायक बनीं शीला कुमारी मंडल दूसरी बार जीत दर्ज की है। वहीं पहली बार मंत्री बनी शिवहर से जदयू विधायक श्वेता गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। मूल रूप से सीतामढ़ी की रहने वाली श्वेता ने सीतामढ़ी और शिवहर के इलाकों में डॉक्टर के रूप में काम करते हुए अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई। 

वहीं भाजपा कोटे से मंत्री बनी श्रेयसी सिंह जमुई से विधायक हैं, जिन्होंने खेल जगत से राजनीति में प्रवेश किया। वर्ष 2020 से उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत मानी जाती है। इससे पहले वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटर रही हैं और देश के लिए कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। श्रेयसी सिंह पिछली नीतीश सरकार में भी मंत्री थीं। अब उनको 'सम्राट' सरकार में भी मंत्री बनाया गया है। राजनीतिक परिवार से ताल्लुख रखने वालीं श्रेयसी सिंह जमुई विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बनीं हैं। भाजपा कोटे से रमा निषाद को मंत्री बनाया गया है। रमा निषाद मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं और कैप्टन जयनारायण निषाद की बहू हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और पहली बार नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद तक पहुंचीं।

बता दें कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार समेत कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ कई बड़े नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा कोटे से 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि जेडीयू के खाते में 13 मंत्री गए। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 नेताओं को मंत्री पद मिला है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से 1 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1 नेता को मंत्री बनाया गया है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM