सम्राट कैबिनेट में ये होंगे नए चेहरे, निशांत कुमार और श्वेता गुप्ता की खूब चर्चा, इनकी लगी लॉटरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार आज पटना के गांधी मैदान में होने जा रहा है। वहीं बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में इस बार कई नए चेहरों को मौका मिलने जा रहा है।

सम्राट कैबिनेट में ये होंगे नए चेहरे, निशांत कुमार और श्वेता गुप्ता की खूब चर्चा, इनकी लगी लॉटरी

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार आज पटना के गांधी मैदान में होने जा रहा है। आज होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले सम्राट मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची सामने आ गई है। सम्राट चौधरी सरकार में 31 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से 14, जेडीयू से 13, लोजपा (रामविलास) से 2, हम से 1 और आरएलएम से 1 नेता को शामिल किया जाएगा। वहीं बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में इस बार कई नए चेहरों को मौका मिलने जा रहा है। इनमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और शिवहर से विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता के नाम की खूब चर्चा है।  

दरअसल सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार में इस बार कई नए चेहरों को मौका मिलने जा रहा है।  जेडीयू की ओर से निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे।  वहीं, बीजेपी कोटे से मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम और इंजीनियर शैलेंद्र कुमार को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। नए चेहरों को मौका देकर एनडीए नेतृत्व ने सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है।   

वहीं निशांत कुमार खूब चर्चा में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत पहली बार मंत्री बनने जा रहे हैं। हाल ही में जेडीयू में शामिल हुए निशांत अब सक्रिय राजनीति में उतर चुके हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके निशांत लंबे समय तक राजनीति से दूर रहे। वहीं जदयू कोटे से मंत्री बनने जा रही डॉ. श्वेता गुप्ता शिवहर सीट से विधायक है। वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में डॉ. श्वेता गुप्ता ने शानदार जीत दर्ज की थी। डॉ. श्वेता गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं और मूल रूप से सीतामढ़ी की रहने वाली हैं। जेडीयू में शामिल होने से पहले उनका संबंध भाजपा से भी रहा है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, डॉ. श्वेता गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 28.4 करोड़ रुपये है। इसमें 6.6 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 21.8 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

सम्राट मंत्रिमंडल की लिस्ट

बीजेपी कोटे के मंत्रियों की लिस्ट 

1.राम कृपाल यादव, 2.केदार गुप्ता, 3.नीतीश मिश्रा, 4.मिथलेश तिवारी, 5.रमा निषाद,

6.विजय कुमार सिन्हा, 7.दिलीप जायसवाल, 8.प्रमोद चंद्रवंशी, 9.लखविंदर पासवान

10.संजय टाइगर, 11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, 12.नंद किशोर राम, 13.रामचंद्र प्रसाद

14.अरुण शंकर प्रसाद

जदयू  कोटे के मंत्रियों की लिस्ट 

1.निशांत कुमार, 2.श्रवण कुमार, 3.मदन सहनी, 4.लेसी सिंह, 5.श्वेता गुप्ता, 6.भगवान सिंह कुशवाहा, 7.दामोदर रावत, 8.बुलो मंडल, 9.सुनील कुमार, 10.शीला मंडल, 11.रत्नेश सदा, 12.जमा खान

LJP (RV) से ये बनेंगे मंत्री

1.संजय पासवान

2.संजय सिंह

हम से-1.संतोष सुमन, RLM से-1.दीपक प्रकाश

बता दें कि बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी(आर) और HAM के कोटे से कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने की सूचना है। मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से 14, जेडीयू से 13, लोजपा (रामविलास) से 2, हम से 1 और आरएलएम से 1 नेता को शामिल किया जाएगा। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में एक बार में छह विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच पर चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और पूरे कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं.आज पटना में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जहां एनडीए सरकार का नया मंत्रिमंडल आकार लेगा। इस मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की गयी है। कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई बड़े दिग्गज शामिल होंगे। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM