गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी और दिग्गज नेताओं का होगा जमावड़ा! मैदान सील

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा।

गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी और दिग्गज नेताओं का होगा जमावड़ा! मैदान सील

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर गांधी मैदान में मंच सजाने का काम शुरू हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी के दिल्ली से लौटने के बाद 6 मई या उसके बाद किसी भी समय कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। हालांकि फिलहाल इसको लेकर औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

दरअसल  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरे से पटना लौट आए हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कैबिनेट विस्तार की फाइनल लिस्ट लेकर पटना लौट रहे हैं। इस विस्तार में भाजपा और जदयू के बीच विभागों के बंटवारे और नए चेहरों को मौका देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। पीएम मोदी के साथ-साथ एनडीए शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई कद्दावर नेता इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मंच सजाने का काम शुरु हो गया है। विशाल हैंगर और भव्य मंच का निर्माण किया जा रहा है। गांधी मैदान में मंच सजाने के लिए बांस बल्ले गिराए गए हैं और बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाया गया है। आम लोगों और टहलने वालों के लिए गांधी मैदान को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।

बता दें कि इस बार सम्राट मंत्रिमंडल में ‘नया चेहरा’ फॉर्मूले पर काम किया जा रहा है। चर्चा है कि करीब 30 से 40 प्रतिशत मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह नए, युवा और ऊर्जावान चेहरों को मौका दिया जाएगा। वहीं कैबिनेट विस्तार में सामाजिक समीकरणों (जातीय संतुलन) का भी खास ख्याल रखा जाएगा।  

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM