सम्राट कैबिनेट में बिहार के 3 पूर्व CM के बेटे बने मंत्री, दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की संतानों को भी जगह

सम्राट कैबिनेट विस्तार में इस बार राजनीतिक विरासत की खास झलक देखने को मिली। सीएम सम्राट चौधरी की नई टीम में बिहार के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे मंत्री बने हैं। जबकि दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की संतानों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

सम्राट कैबिनेट में बिहार के 3 पूर्व CM के बेटे बने मंत्री, दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की संतानों को भी जगह

बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ, जहां निशांत कुमार, विजय सिन्हा समेत 32 मंत्रियों ने शपथ ली। इस मंत्रिमंडल में जहां पुराने चेहरों को स्थान दिया गया है, वहीं कई नए चेहरे भी देखने को मिले। सम्राट कैबिनेट विस्तार में इस बार राजनीतिक विरासत की खास झलक देखने को मिली। सीएम सम्राट चौधरी की नई टीम में बिहार के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे मंत्री बने हैं। जबकि दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की संतानों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। 

सम्राट मंत्रिमंडल में बिहार के तीन मुख्यमंत्रियों के पुत्रों को भी जगह मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत पहली बार मंत्री बने हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।  इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र नीतीश मिश्रा भी मंत्री बने हैं। वहीं दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की संतानों को भी जगह मिली है। श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी है वहीं दीपक प्रकाश पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं।

पटना के गांधी मैदान में भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह का मुख्‍य आकर्षण पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे न‍िशांत कुमार का शप‍थ लेना भी रहा। एक समय उनके ड‍िप्‍टी सीएम बनने की बात चल रही थी। लेक‍िन उन्‍होंने आख‍िरी क्षणों में शपथ नहीं ली। अब अचानक से उनके मंत्री बनने की बात सामने आई और उन्‍होंने आज शपथ ले ली। हालांकि नीतीश कुमार हमेशा परिवारवाद के सवाल पर बचते रहे, लेकिन इस बार निशांत कुमार को कैबिनेट में जगह देकर जेडीयू ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा पहले से बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं और नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं।  नीतीश मिश्रा को बीजेपी ने एक बार फिर कैबिनेट में शामिल कर ब्राह्मण समाज और मिथिला क्षेत्र दोनों को साधने की कोशिश की है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को भी एक बार फिर मंत्रिमंडल में जगह मिली है। हालांकि वह पहले भी मंत्री रह चुके हैं। दलित राजनीति में उनकी पकड़ और मांझी परिवार के प्रभाव को देखते हुए एनडीए ने उन्हें फिर से कैबिनेट में शामिल किया है। 

बता दें कि पटना के गांधी मैदान में आज दोपहर बिहार सरकार के 32 मंत्र‍ियों ने शपथ ली। इनमें बीजेपी, जदयू, LJP रामविलास, HAM और RLM कोटे के मंत्री थे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में हुआ। बिहार कैबिनेट के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पटना पहुंचे थे। यहां उनका भव्‍य स्‍वागत हुआ और एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो हुआ। पटना के गांधी मैदान में भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह का मुख्‍य आकर्षण पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे न‍िशांत कुमार का शप‍थ लेना भी रहा। बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं के बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने आखिरकार मंत्री पद की शपथ ली। 

बताते चलें कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार समेत कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ कई बड़े नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा कोटे से 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि जेडीयू के खाते में 13 मंत्री गए। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 नेताओं को मंत्री पद मिला है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से 1 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1 नेता को मंत्री बनाया गया है।


Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM