जब CM सम्राट चौधरी की कुर्सी तक पहुंच गए नीतीश कुमार, कुछ पल के लिए मंच पर बढ़ी हलचल

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण के दौरान नीतीश कुमार को लेकर कुछ पल के लिए सियासी हलचल बढ़ गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कुर्सी तक पहुंच गए।

जब CM सम्राट चौधरी की कुर्सी तक पहुंच गए नीतीश कुमार, कुछ पल के लिए मंच पर बढ़ी हलचल

बिहार में आख़िरकार सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया। गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार समेत कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि गांधी मैदान में शपथ ग्रहण के दौरान नीतीश कुमार को लेकर कुछ पल के लिए सियासी हलचल बढ़ गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कुर्सी तक पहुंच गए। फिर विजय चौधरी और संजय झा ने मामला को संभाला। 

दरअसल गुरुवार को गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में मंच पर कई बड़े नेता मौजूद थे। मंच पर पहुंचते ही नीतीश कुमार ने नेताओं और मंत्रियों का अभिवादन किया। इसके बाद वे मंच के दूसरे तरफ जाकर नेताओं से मुलाकात की, जिन नेताओं को शपथ लेनी थी।

फिर जब नीतीश कुमार वापस लौट रहे थे, तभी उनकी नजर मंच पर लगी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की कुर्सियों पर पड़ी। बताया जा रहा है कि वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कुर्सी की तरफ बढ़ने लगे। इसी दौरान डिप्टी सीएम विजय चौधरी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा तुरंत उनके पास पहुंचे और इशारों में उन्हें आगे चलने का अनुरोध किया। विजय चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया कि उनकी सीट दूसरी तरफ निर्धारित है। कुछ पल के लिए नीतीश कुमार असहज नजर आए, लेकिन बाद में वह अपनी तय सीट पर जाकर बैठ गए।

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता मौजूद थे। नीतीश कुमार मंच पर मौजूद नेताओं से लगातार मिलते नजर आए। इस दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब नए मंत्री बने निशांत कुमार ने मंच पर अपने पिता नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और पिता ने पीठ थपथपाकर बेटे का हौसला बढ़ाया।

बताते चलें कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार समेत कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ कई बड़े नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा कोटे से 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि जेडीयू के खाते में 13 मंत्री गए। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 नेताओं को मंत्री पद मिला है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से 1 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1 नेता को मंत्री बनाया गया है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM