चाचा रंगबदलू जी..निशांत के मंत्री बनते ही रोहिणी आचार्य ने दी बधाई, तंज कसते हुए क्या बोली ?

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बन गए हैं। अब इस मामले पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया सामने आयी है।

 चाचा रंगबदलू जी..निशांत के मंत्री बनते ही रोहिणी आचार्य ने दी बधाई, तंज कसते हुए क्या बोली ?

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार समेत कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बन गए हैं। अब इस मामले पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया सामने आयी है। रोहिणी ने निशांत को मंत्री बनने की बधाई दी है और साथ ही तंज भी कसा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है।  

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है-बिना चुनाव लड़े चोर दरवाजे से मंत्रिमंडल में शार्टकट इंट्री पाने के लिए भाई निशांत को बधाई- शुभकामनाएं और इंट्री दिलाने के लिए असलियत में अनैतिकता के शिखर पुरुष , मगर 'स्वयंभू नैतिक पुरुष' चाचा जी को भी ढेरों बधाई .. 2005 से पहले ई सब भी नहीं होता था चाचा रंगबदलू जी ..

वहीं शपथ ग्रहण से पहले भी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। रोहिणी ने एक्स पर लिखा था-आज गांधी मैदान में होने जा रहा चाचा जी के राजनीतिक अवसान का अंतिम अनुष्ठान..आज पटना के गांधी मैदान में हमारे चाचा नीतीश कुमार जी के राजनीतिक अवसान के उपरांत होने वाले  कर्मकांड-क्रियाकर्म का अंतिम अनुष्ठान नए मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए किए जा रहे शपथ ग्रहण समारोह के रूप में संपन्न होने जा रहा हैगांधी  बड़े जलसे की तैयारी है , इसमें दिल्ली से तमाम "वैसे लोग" भी शिरकत करने आ रहे हैं, जिन्होंने चाचा जी को जबरन राजनीतिक तौर पर निर्जीव ही बना दिया।  

रोहिणी ने आगे लिखा-दुःख की बात है कि अपने ही राजनीतिक अवसान की पूर्णाहूति में शामिल होना बेचारे चाचा जी की मजबूरी है और इससे भी ज्यादा दुखद बात जो सुनने में आ रही है वो ये है कि "परिवारवाद पर दिए गए अपने ही अनर्गल प्रवचनों को भूल कर चाचा जी अपने लाडले को भी अपनी राजनीतिक पूर्णाहूति के इस अनुष्ठान के माध्यम से "यजमान" के रूप में शपथ दिलाने जा रहे हैं।  

बता दें कि बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया है।  पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार समेत कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बन गए हैं। निशांत कुमार के मंत्री बनने के साथ ही बिहार की राजनीति में उनकी औपचारिक एंट्री हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ कई बड़े नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा कोटे से 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि जेडीयू के खाते में 13 मंत्री गए। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 नेताओं को मंत्री पद मिला है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से 1 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1 नेता को मंत्री बनाया गया है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM