पटना पहुंचे PM मोदी, रोड शो के बाद पहुंचेंगे गांधी मैदान, शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। उसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गए हैं।

 पटना पहुंचे PM मोदी, रोड शो के बाद पहुंचेंगे गांधी मैदान, शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। उसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गए हैं। पीएम पटना एयपोर्ट पहुंच चुके हैं। जहां से रोड शो करते हुए गांधी मैदान पहुंचेंगे. इस दौरान बीजेपी दफ्तर पर तकरीबन 1001 साधु संत उनका स्वागत करेंगे। गांधी मैदान में कई नेताओं को जमावड़ा लगा हुआ है।

एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री का काफिला गांधी मैदान की ओर रवाना हो चुका है। कुछ ही देर में उनका मेगा रोड शो शुरू होगा, जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के स्वागत में सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं। भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जगह-जगह पोस्टर, बैनर और स्वागत द्वार लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। पीएम मोदी के स्वागत के लिए बीजेपी कार्यालय के सामने 1001 साधु-संतों को खड़ा किया जाएगा। बड़ी संख्या में संत-महात्मा मंच पर मौजूद रहकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे। 

गांधी मैदान में भव्य समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती है। मंच पर बैठने वाले मंत्रियों के लिए कुर्सियां भी तैयार हैं। कुल 32 मंत्री आज शपथ लेंगे, जिनमें कई नए चेहरे भी शामिल हैं। पटना के कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। 

पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान PM मोदी के रोड शो का रूट है। उनका रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होगा। इसके बाद, यह हार्डिंग रोड, वीरचंद्र पटेल पथ और आयकर चौराहे से होते हुए पटना के मशहूर गांधी मैदान तक पहुंच जाएगा। इस पूरे रास्ते पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। PM मोदी के रोड शो के दौरान, बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने जुट सकते हैं।

बीजेपी से बनने वाले मंत्रियों में राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता,  नीतीश  मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद , विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद और अरुण शंकर प्रसाद का नाम शामिल है। 

वहीं JDU से बनने वाले मंत्री में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, बुलो मंडल, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जमा खान और अशोक चौधरी का नाम शामिल हैं। इसी तरह LJP(रामविलास) के संजय पासवान, संजय सिंह मंत्री बनेंगे जबकि HAM के मंत्री संतोष सुमन होंगे और RLM के मंत्री दीपक प्रकाश होंगे।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM