सम्राट कैबिनेट विस्तार से पहले नीतीश के आवास पर बड़ी बैठक, ललन सिंह-संजय झा मौजूद, निशांत पर बड़ा फैसला ?

मंत्रिमंडल विस्तार के पहले जदयू में हलचल तेज हो गई है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर बैठक हो रही है।

 सम्राट कैबिनेट विस्तार से पहले नीतीश के आवास पर बड़ी बैठक, ललन सिंह-संजय झा मौजूद, निशांत पर बड़ा फैसला ?

बिहार में कल (7 मई 2026) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होना है। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो रहा है, जहां पीएम मोदी और गृहमंत्री मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार के पहले जदयू में हलचल तेज हो गई है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर बैठक हो रही है। जिसमें ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।    

दरअसल बुधवार को जेडीयू नेता संजय झा और डिप्टी सीएम विजय चौधरी पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड पहुंचे, जहां उनकी नीतीश कुमार से मुलाकात हुई।   नीतीश कुमार के सरकारी आवास 7 सर्कुलर रोड में जदयू के बड़े नेताओं की मीटिंग हो रही है। जिसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित अन्य जदयू के शीर्ष नेता मौजूद है. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर यह मीटिंग माना जा रहा है। 

 माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल के नामों के साथ-साथ निशांत कुमार को लेकर भी चर्चा हो सकती है।  बैठक में जेडीयू कोटे से बनने वाले मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और सबसे अधिक चर्चा नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावनाओं को लेकर हो रही है।  जेडीयू के इन दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हो रही इस मुलाकात के बाद आज शाम तक यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि नई कैबिनेट में जेडीयू से कौन-कौन से चेहरे शपथ लेंगे।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल सम्राट कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 7 मई को गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।  बताया जा रहा है कि शुरुआत में उन्होंने मंत्री बनने को लेकर स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया था। वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे और किसी पद को स्वीकार करने के मूड में नहीं थे। हालांकि देर रात जनता दल यूनाइटेड के नेताओं की अहम बैठक में इस मसले पर गंभीर मंथन हुआ, जिसके बाद निशांत कुमार ने मंत्री बनने पर अपनी रज़ामंदी जाहिर की। 

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार कल दोपहर करीब 12 बजे होगा।  इस विस्तार में बीजेपी कोटे से 12 और जेडीयू कोटे से 11 नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिसके बाद कैबिनेट सदस्यों की कुल संख्या 30 से 32 तक पहुंच सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात राजधानी पहुंच रहे हैं। उनके साथ नितिन नवीन भी पटना आने वाले हैं।  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पीएम गुरुवार की सुबह पटना पहुंचेंगे।  

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM