नीतीश के बेटे निशांत बनेंगे मंत्री! कल गांधी मैदान में लेंगे शपथ, देर रात बड़े नेताओं ने मनाया

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मंत्री बन सकते हैं। कल वो गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

नीतीश के बेटे निशांत बनेंगे मंत्री! कल गांधी मैदान में लेंगे शपथ, देर रात बड़े नेताओं ने मनाया

बिहार में कल (7 मई 2026) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होना है। कैबिनेट विस्तार से पहले बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मंत्री बन सकते हैं।  कल वो गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।  बताया जा रहा है कि देर रात चली जदयू नेताओं की बैठक के बाद निशांत मंत्री बनने के लिए मान गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल सम्राट कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 7 मई को गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि शुरुआत में उन्होंने मंत्री बनने को लेकर स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया था। वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे और किसी पद को स्वीकार करने के मूड में नहीं थे।

हालांकि देर रात जनता दल यूनाइटेड के नेताओं की अहम बैठक में इस मसले पर गंभीर मंथन हुआ, जिसके बाद निशांत कुमार ने मंत्री बनने पर अपनी रज़ामंदी जाहिर की। बताया जा रहा है कि जदयू के वरिष्ठ नेताओं और करीबी लोगों ने उन्हें लगातार समझाया और यह बताया कि इस समय उनका मंत्री बनना पार्टी और राज्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। काफी देर तक चली बातचीत और मनाने के प्रयासों के बाद आखिरकार वे तैयार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले तक निशांत पटना से बाहर थे और अपने दौरे में व्यस्त थे। पटना लौटते ही जदयू के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात की और उन्हें मंत्री पद स्वीकार करने के लिए राजी किया। शुरुआत में वे किसी पद के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बाद में नेताओं ने उन्हें समझाया कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में उनकी भूमिका बेहद अहम हो सकती है। इसके बाद उन्होंने इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी।

बता दें कि निशांत कुमार पिछले कुछ समय से बिहार सद्भावना यात्रा पर हैं और लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। वे आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और अपने पिता के विकास कार्यों का फीडबैक भी ले रहे हैं। निशांत को इस यात्रा में जनता और कार्यकताओं का भरपूर साथ मिल रहा है। उनकी यात्रा में खूब भीड़ उमड़ रही है।  

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM