अमित शाह से मिले सीएम सम्राट, मंत्रियों की लिस्ट फाइनल, जल्द होगा कैबिनेट विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। जहां एनडीए के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम सम्राट चौधरी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकत की है।

अमित शाह से मिले सीएम सम्राट, मंत्रियों की लिस्ट फाइनल, जल्द होगा कैबिनेट विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। जहां एनडीए के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम सम्राट चौधरी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकत की है। सीएम सम्राट चौधरी गृह मंत्री अमित शाह के आवास पहुंचे। सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी ने पहली बार अमित शाह के साथ मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी की गृह मंत्री अमित शाह के साथ लगभग 25 मिनट तक बातचीत हुई है। माना जा रहा है कि बैठक में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई है। वहीं मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे पर दोनों नेताओं की बातचीत संभव है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों नेताओं के बीच बातचीत में मंत्रियों का नाम लगभग फ़ाइनल हो चुका है। दिल्ली से पटना लौटते ही सीएम सम्राट जल्द कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात पर सीएम सम्राट चौधरी ने जानकारी दी है सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात कर सुरक्षा, सुशासन एवं बिहार के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इससे पहले रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की है। सीएम सम्राट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है कि नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जी से शिष्टाचार एवं सार्थक मुलाकात हुई। इस दौरान बिहार से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए सहयोग एवं समन्वय पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं सीएम सम्राट ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार मुलाकात की।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। सीएम सम्राट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है कि देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके समृद्ध अनुभव एवं मार्गदर्शन से "विकसित बिहार" के विजन को लेकर विशेष चर्चा हुई। रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने पहुंचे। सीएम ने रेल मंत्री से मुलाकात की है। 

बता दें कि अमित शाह और सम्राट चौधरी की बैठक का मुख्य एजेंडा मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाना है। इस बैठक में बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अंतिम निर्णय हो गया है। माना जा रहा है कि लंबे समय से अटकी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और मंत्रियों के नामों पर जल्द ही मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि 5-6 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

वहीं दिल्ली रवाना होने से पहले सम्राट चौधरी ने शनिवार को नीतीश कुमार से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। कहा जा रहा है कि इस दौरान भी मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित नामों को लेकर चर्चा हुई। माना जा रहा कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने की प्रबल संभावना है। इससे पहले शनिवार सुबह नीतीश कुमार की सक्रियता ने सबका ध्यान खींचा। मुख्यमंत्री आवास (1 अणे मार्ग) खाली कर 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट होने के बाद नीतीश कुमार ने जेडीयू के दिग्गज नेताओं अशोक चौधरी, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी से मुलाकात की।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM