बीजेपी-जदयू से इन विधायकों को गया फोन, आज लेंगे शपथ, एक क्लिक में जानिए सम्राट मंत्रिमंडल की फाइनल लिस्ट

बिहार की राजधानी पटना में आज (7 मई) सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। आज होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले सम्राट मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची सामने आ गई है।

बीजेपी-जदयू से इन विधायकों को गया फोन, आज लेंगे शपथ, एक क्लिक में जानिए सम्राट मंत्रिमंडल की फाइनल लिस्ट

बिहार की राजधानी पटना में आज (7 मई) सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।  गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आज होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले सम्राट मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची सामने आ गई है।  बीजेपी और जेडीयू के बीच तय फॉर्मूले के बाद अब लगभग उन चेहरों के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें मंत्री पद की शपथ के लिए फोन जा चुका है।  

बीजेपी कोटे से मंत्री बनने वाले नेताओं के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। देर रात कई विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को पार्टी की ओर से फोन किए गए। जिसके बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में ये चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी और रमा निषाद को कॉल किए जाने की जानकारी सामने आई है।   वहीं जिन बड़े नेताओं के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं, उनमें विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान और संजय टाइगर का नाम भी शामिल है।  देर रात बीजेपी संगठन की ओर से इन नेताओं से संपर्क किया गया।

वहीं इस कैबिनेट विस्तार की सबसे बड़ी चर्चा निशांत कुमार को लेकर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री पद की शपथ लेकर अपनी राजनीतिक पारी की औपचारिक शुरुआत करेंगे. जेडीयू की ओर से जिन नेताओं के नाम सामने आए हैं, उनमें कई पुराने चेहरों के साथ नए नाम भी शामिल हैं. विजय चौधरी (भूमिहार) और बिजेन्द्र प्रसाद यादव (यादव) सीएम सम्राट चौधरी के साथ पहले ही शपथ ले चुके हैं. इसके अलावे निशांत कुमार (कुर्मी), श्रवण कुमार (कुर्मी) मदन सहनी (निषाद), लेसी सिंह (राजपूत), श्वेता गुप्ता (वैश्य), भगवान सिंह कुशवाहा (कुशवाहा), दामोदर रावत (अति पिछड़ा), बुलो मंडल (अति पिछड़ा), सुनील कुमार (दलित), शीला मंडल (धानुक (अतिपिछड़ा), रत्नेश सदा (दलित), जमा खान (अल्पसंख्यक) और अशोक चौधरी (दलित) का मंत्री बनना लगभग तय है। 

बता दें कि बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी(आर) और HAM के कोटे से कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने की सूचना है। मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से 14, जेडीयू से 13, लोजपा (रामविलास) से 2, हम से 1 और आरएलएम से 1 नेता को शामिल किया जाएगा। आज पटना में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जहां एनडीए सरकार का नया मंत्रिमंडल आकार लेगा।  इस मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की गयी है। कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई बड़े दिग्गज शामिल होंगे। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM