बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को, यहां होगी काउंटिंग, 3 बजे तक रिजल्ट, इस रोड पर नो एंट्री

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की 3 अगस्त को मतगणना होगी। सुबह 8 बजे से एएन कॉलेज में काउंटिंग शुरू होगी। 8:30 बजे से EVM मतों की गिनती शुरू होगी और शाम 3 बजे तक परिणाम आने की संभावना है।

बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को, यहां होगी काउंटिंग, 3 बजे तक रिजल्ट, इस रोड पर नो एंट्री

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान के बाद अब रिजल्ट की बारी है। अब सबकी नजरें 3 अगस्‍त 2026 पर टिकी हैं, जब उपचुनाव के नतीजे सामने आएंगे।  3 अगस्त को बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना होगी। सुबह 8 बजे से एएन कॉलेज में काउंटिंग शुरू होगी। बोरिंग रोड पर मतगणना के दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 150 जवानों के साथ ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी।

EVM की तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। सबसे अंदर 25 केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। दूसरे घेरे में 20 बीसैप जवान, बाहरी सुरक्षा पटना पुलिस के जिम्मे होगा। हर शिफ्ट में निगरानी के लिए DSP की तैनाती। 25 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 422 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती होगी। 14 टेबल पर  मतगणना होगी। सुबह 8:00 से 8:30 बजे तक पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। 8:30 बजे से EVM मतों की गिनती शुरू होगी और  शाम 3 बजे तक परिणाम आने की संभावना है।

फिलहाल एग्जिट पोल के नतीजों ने हलचल बढ़ा दी है। कुछ संस्‍थानों की तरफ से कराए गए एग्जिट पोल के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। सर्वे में प्रशांत किशोर के पक्ष में नतीजे जाते दिख रहे हैं। ज्‍यादातर सर्वे एजेंस‍ियों ने जन सुराज पार्टी के संस्‍थापक प्रशांत किशोर को बढ़त दिखाई है। ज्‍यादातर सर्वे एजेंस‍ियों  ने जन सुराज को 66 हजार से 71 हजार के बीच वोट मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं बीजेपी के लिए अनुमानित वोट का आंकड़ा 44 हजार से 49 हजार का रहने वाला है। आरजेडी तीसरे नंबर पर जाती दिख रही है। 

बांकीपुर में 35 फ़ीसदी से भी कम लोगों ने मतदान किया। बांकीपुर में परंपरागत रूप से मतदान कम रहता है लेकिन 2025 की तुलना में इस बार सात फ़ीसदी कम मतदान हुआ है। बांकीपुर उप-चुनाव के एग्जिट पोल में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को भारी बढ़त का दावा किया गया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी को कमतर नहीं आंका जा सकता। यह मुकाबला बीजेपी की साख, जनसुराज के भविष्य और प्रशांत किशोर की राजनीतिक स्वीकार्यता की परीक्षा बन चुका है।

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद बांकीपुर सीट खाली हुई। इस सीट पर कुल 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।  हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज और राजद के बीच है। नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। भाजपा की गढ़ मानी जाने वाली बांकीपुर सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। वहीं, जन सुराज की ओर से पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं।

Trending News

आखिर सलमान खान ने संजय दत्त को क्यों कहा, आइ लव यू बाबा
आखिर सलमान खान ने संजय दत्त को क्यों कहा, आइ लव यू बाबा
Aug 01, 2026, 2:07:00 PM
JPSC-JSSC विवाद पर BJP युवा मोर्चा का हल्ला बोल, CM के इस्तीफे की मांग
JPSC-JSSC विवाद पर BJP युवा मोर्चा का हल्ला बोल, CM के इस्तीफे की मांग
Aug 01, 2026, 1:41:00 PM
स्पेन: 60 हजार से ज्यादा घुसपैठ, 57 की गई जान, हजारों लौटे वापस
स्पेन: 60 हजार से ज्यादा घुसपैठ, 57 की गई जान, हजारों लौटे वापस
Aug 01, 2026, 1:37:00 PM
CM को सलाह देना पड़ा भारी! के.एन. त्रिपाठी पर झामुमो का बड़ा पलटवार
CM को सलाह देना पड़ा भारी! के.एन. त्रिपाठी पर झामुमो का बड़ा पलटवार
Aug 01, 2026, 1:22:00 PM
CWG 2026: नीरज ने दिल तोड़ा तो हर्ष-अस्मिता ने गोल्ड से जीता, एक दिन में छह मेडल के साथ भारत किस स्थान पर?
CWG 2026: नीरज ने दिल तोड़ा तो हर्ष-अस्मिता ने गोल्ड से जीता, एक दिन में छह मेडल के साथ भारत किस स्थान पर?
Aug 01, 2026, 1:17:00 PM
पलामू के सफर में अब नहीं बनेगा 'बॉटलनेक'! दो फोरलेन परियोजनाओं की DPR अंतिम चरण में
पलामू के सफर में अब नहीं बनेगा 'बॉटलनेक'! दो फोरलेन परियोजनाओं की DPR अंतिम चरण में
Aug 01, 2026, 1:11:00 PM
कंधे पर मगरमच्छ को लादकर थाने पहुंचा युवक, वायरल हुआ वीडियो
कंधे पर मगरमच्छ को लादकर थाने पहुंचा युवक, वायरल हुआ वीडियो
Aug 01, 2026, 1:06:00 PM
पार्टी लाइन से हटकर बयान देना पड़ा महंगा, कांग्रेस ने के.एन. त्रिपाठी को थमाया नोटिस
पार्टी लाइन से हटकर बयान देना पड़ा महंगा, कांग्रेस ने के.एन. त्रिपाठी को थमाया नोटिस
Aug 01, 2026, 1:01:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को, यहां होगी काउंटिंग, 3 बजे तक रिजल्ट, इस रोड पर नो एंट्री
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को, यहां होगी काउंटिंग, 3 बजे तक रिजल्ट, इस रोड पर नो एंट्री
Aug 01, 2026, 12:48:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचकर लंगोट अर्पित किया, बांकीपुर उपचुनाव-पप्पू यादव पर ये बोले
मंत्री श्रवण कुमार बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचकर लंगोट अर्पित किया, बांकीपुर उपचुनाव-पप्पू यादव पर ये बोले
Aug 01, 2026, 12:28:00 PM