आखिर सलमान खान ने संजय दत्त को क्यों कहा, आइ लव यू बाबा

बॉलीवुड स्टार सलमान खान का अपना स्टारडम है। सलमान जिस फिल्म में काम करते हैं, उसकी चर्चा शुरू हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड का बाबा यानि संजय दत्त का अलग ही जलवा है।

आखिर सलमान खान ने संजय दत्त को क्यों कहा, आइ लव यू बाबा

बॉलीवुड स्टार सलमान खान का अपना स्टारडम है। सलमान जिस फिल्म में काम करते हैं, उसकी चर्चा शुरू हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड का बाबा यानि संजय दत्त का अलग ही जलवा है। अपनी शानदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल पर राज करने वाले संजय दत की फैल फॉलोइंग जबरदस्त है। दरअसल इन दोनों ही स्टार का अलग क्रेज है और फिलहाल दोनों ही चर्चा में आ गये हैं।

दरअसल सलमान खान ने एक अगस्त को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक इमोनशनल पोस्ट को शेयर किया और देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गया। इस पोस्ट के माध्यम से सलमान खान ने अपने दोस्त और को-एक्टर एक्टर संजय दत्त के साथ अपनी पुरानी दोस्ती की झलक को दिखाया। इस पोस्ट में सलमान खान ने दो तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें दोनों स्टार गले मिलते हुए दिख रहे हैं। साथ ही एक पर्सनल नोट भी लिखा हुआ है। जिसमें उन्होंने संजय दत्त के लिए अपना प्यार जाहिर किया। यह पोस्ट दत्त के 29 जुलाई को अपना 67वां जन्मदिन मनाने के बाद आया।

सलमान खान ने जिस तस्वीर को शेयर किया है, उसमें वह टी-शर्ट और जींस पहने हुए हैं और कैप लगा रखी है। वहीं संजय शर्ट और जींस में हैं। इस तस्वीर में दोनों के ही चेहरे नहीं दिख रहे हैं लेकिन उस लम्हे का इमोशन साफ झलक रहा है। तस्वीर के साथ, सलमान ने लिखा, 'बाबा हमेशा के लिए बाबा और बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा है हम सब का बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान, यीशु सब इस आदमी को खुश रखें, आई लव यू बाबा'।

दरअसल इन एक्टर्स के बीच दशकों से गहरी दोस्ती रही है, चाहे वो ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन। इन दोनों ने ही 'साजन' (1991), 'चल मेरे भाई' (2000) और 'ये है जलवा' (2002) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। 

मनोरंजन डेस्क

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM