कंधे पर मगरमच्छ को लादकर थाने पहुंचा युवक, वायरल हुआ वीडियो

राज्य के सुपौल जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक युवक एक मगरमच्छ को अपने पीठ पर लादकर थाने में पहुंच गया। युवक के इस तरीके से थाने में पहुंचने पर हलचल मच गयी। अब इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कंधे पर मगरमच्छ को लादकर थाने पहुंचा युवक, वायरल हुआ वीडियो

राज्य के सुपौल जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक युवक एक मगरमच्छ को अपने पीठ पर लादकर थाने में पहुंच गया। युवक के इस तरीके से थाने में पहुंचने पर हलचल मच गयी। अब इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटीजंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 की है। दरअसल यहां कुछ किसान और स्थानीय ग्रामीण धान की खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अचानक मगरमच्छ को देखा। हालांकि इन सभी ने मगरमच्छ को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया और इस बात की जानकारी तूरंत वीरपुर स्थित वन विभाग को दी। लेकिन वन विभाग की तरफ से तुरंत रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद युवकों ने ही कुछ करने के लिए सोचा। 

बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने मगरमच्छ को सावधानी से पकडा। उसके मुंह को पूंछ को रस्सी से बांध दिया और उसे कंघे पर उठाकर भीमनगर थाना पहुंच गये। जिसके बाद थाना प्रभारी मनीष कुमार ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद टीम भीमनगर थाना पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम ने मगरमच्छ के स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें वह स्वस्थ्य निकला। टीम की तरफ से आगे की विभागीय कार्रवाई की गयी और मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास कोसी नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ की लंबाई करीब 4 फीट 16 इंच थी।

इस पूरी घटना के बाद वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं मगरमच्छ या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे, तो अफवाह फैलाने या उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। तुरंत इस बात की सूचना वन विभाग को सूचना दें ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ सके। टीम का कहना था कि बरसात के मौसम में अक्सर दूसरी जगहों से जलीय जीव चले आते हैं। अत: इस मामले में सावधानी बरतें। ऐसी किसी भी प्रकार की जानकारी वन विभाग को उपलब्ध करायें। फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक के द्वारा कंधे पर मगरमच्छ को लादकर थाने पहुंचने की घटना के बाद से पूरा इलाका चर्चा में आ गया है।

Trending News

आखिर सलमान खान ने संजय दत्त को क्यों कहा, आइ लव यू बाबा
आखिर सलमान खान ने संजय दत्त को क्यों कहा, आइ लव यू बाबा
Aug 01, 2026, 2:07:00 PM
JPSC-JSSC विवाद पर BJP युवा मोर्चा का हल्ला बोल, CM के इस्तीफे की मांग
JPSC-JSSC विवाद पर BJP युवा मोर्चा का हल्ला बोल, CM के इस्तीफे की मांग
Aug 01, 2026, 1:41:00 PM
स्पेन: 60 हजार से ज्यादा घुसपैठ, 57 की गई जान, हजारों लौटे वापस
स्पेन: 60 हजार से ज्यादा घुसपैठ, 57 की गई जान, हजारों लौटे वापस
Aug 01, 2026, 1:37:00 PM
CM को सलाह देना पड़ा भारी! के.एन. त्रिपाठी पर झामुमो का बड़ा पलटवार
CM को सलाह देना पड़ा भारी! के.एन. त्रिपाठी पर झामुमो का बड़ा पलटवार
Aug 01, 2026, 1:22:00 PM
CWG 2026: नीरज ने दिल तोड़ा तो हर्ष-अस्मिता ने गोल्ड से जीता, एक दिन में छह मेडल के साथ भारत किस स्थान पर?
CWG 2026: नीरज ने दिल तोड़ा तो हर्ष-अस्मिता ने गोल्ड से जीता, एक दिन में छह मेडल के साथ भारत किस स्थान पर?
Aug 01, 2026, 1:17:00 PM
पलामू के सफर में अब नहीं बनेगा 'बॉटलनेक'! दो फोरलेन परियोजनाओं की DPR अंतिम चरण में
पलामू के सफर में अब नहीं बनेगा 'बॉटलनेक'! दो फोरलेन परियोजनाओं की DPR अंतिम चरण में
Aug 01, 2026, 1:11:00 PM
कंधे पर मगरमच्छ को लादकर थाने पहुंचा युवक, वायरल हुआ वीडियो
कंधे पर मगरमच्छ को लादकर थाने पहुंचा युवक, वायरल हुआ वीडियो
Aug 01, 2026, 1:06:00 PM
पार्टी लाइन से हटकर बयान देना पड़ा महंगा, कांग्रेस ने के.एन. त्रिपाठी को थमाया नोटिस
पार्टी लाइन से हटकर बयान देना पड़ा महंगा, कांग्रेस ने के.एन. त्रिपाठी को थमाया नोटिस
Aug 01, 2026, 1:01:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को, यहां होगी काउंटिंग, 3 बजे तक रिजल्ट, इस रोड पर नो एंट्री
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को, यहां होगी काउंटिंग, 3 बजे तक रिजल्ट, इस रोड पर नो एंट्री
Aug 01, 2026, 12:48:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचकर लंगोट अर्पित किया, बांकीपुर उपचुनाव-पप्पू यादव पर ये बोले
मंत्री श्रवण कुमार बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचकर लंगोट अर्पित किया, बांकीपुर उपचुनाव-पप्पू यादव पर ये बोले
Aug 01, 2026, 12:28:00 PM