'तुम सरकार नहीं चलाओगे, चेतन आनंद चलाएगा' आनंद मोहन खूब गरजे, बोले-'नीतीश को जिंदा ही दफन कर दिया'

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन के ताजा बयान ने बिहार की राजनीति में सनसनी फैला दी है। आनंद मोहन ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि नीतीश कुमार को जीते जी राजनीतिक रूप से दफन कर दिया गया है।

 'तुम सरकार नहीं चलाओगे, चेतन आनंद चलाएगा' आनंद मोहन खूब गरजे, बोले-'नीतीश को जिंदा ही दफन कर दिया'

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन के ताजा बयान ने बिहार की राजनीति में सनसनी फैला दी है। उन्होंने जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। बाहुबली नेता ने अपनी पार्टी के भीतर चल रही खींचतान और बेटे चेतन आनंद को मंत्री न बनाए जाने का दर्द बयां किया। आनंद मोहन ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि नीतीश कुमार को जीते जी राजनीतिक रूप से दफन कर दिया गया है। उनकी पत्नी लवली आनंद जदयू से ही शिवहर की सांसद हैं, और बेटे चेतन आनंद JDU के नबीनगर विधायक। 

सीतामढ़ी में रविवार की शाम आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने जेडीयू नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आनंद मोहन ने कहा कि जेडीयू में फिलहाल थैली की राजनीति चल रही है, जो थैला लेकर गया सरकार में मंत्री बन गया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जीते जी दफन कर देने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बेहद खराब हालात वाले बिहार में JDU बनाई, उसे ऊंचा मुकाम दिया। लेकिन आज तो उनको जिंदा ही दफन कर दिया गया है। नीतीश कुमार का नाम और चेहरा सब गायब कर दिया गया है। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण हुआ और 85 एमएलए के साथ उनका नेता खड़ा था, लेकिन कहीं एक तस्वीर तक नहीं लगी थी।

आनंद मोहन ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि नीतीश कुमार के लिए उन्होंने और उनके परिवार ने जितनी बड़ी कुर्बानी दी है, वैसी किसी और ने नहीं दी। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने एक इशारे पर कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था और जिंदगी भर साथ निभाया, लेकिन आज उन्हें और उनके संघर्ष को हाशिए पर धकेल दिया गया है। इसी दौरान चेतन आनंद को मंत्री न बनाए जाने के सवाल पर आनंद मोहन ने कहा कि 'एक एजेंडा सेट करने की कोशिश है कि आनंद मोहन बेटे को मंत्री न बनाए जाने से बौखलाया हुआ है। लेकिन जिसने थैली पहुंचाई वही मंत्री बना। उन्होंने साफ शब्दों में कहा-जो लोग पैसे का झोला पहुंचाएंगे, वही सरकार में मंत्री बनेंगे।

एनडीए सरकार के नए स्वरूप और हाल में ही मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह का जिक्र करते हुए आनंद मोहन ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में सरकार का सिर्फ एक ही चेहरा प्रमुखता से विज्ञापन और पोस्टरों में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की मजबूरियों और उनके स्वास्थ्य का गलत फायदा उठाया गया है।

आनंद मोहन ने खुल कर कहा कि 'बेटा सरकार बचाएगा तो तुम सरकार नहीं चलाओगे, चेतन आनंद चलाएगा। वो वक्त नजदीक है। ऐसे लोग JDU को नहीं, पूरे NDA को डुबा रहे। भोजपुर-बक्सर प्राधिकार MLC चुनाव का नतीजा देख लीजिए, ये थैली को जवाब है। सिंह इज किंग, टाइहर अभी जिंदा है राजनीति जानकारों की माने तो आनंद मोहन अपने बेटे और जेडीयू विधायक चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं और उनका यह गुस्सा अपने बेटे को  बिहार मंत्रिमंडल के नए विस्तार में मंत्री पद न मिलने की वजह से फूटा है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM