आज राम मंदिर के शिखर पर अभिजीत मुहूर्त में ध्वज फहराएंगे PM मोदी

आज राम मंदिर के शिखर पर अभिजीत मुहूर्त में ध्वज फहराएंगे PM मोदी

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को 673 दिन पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करने वाले हैं। वे सुबह मंदिर परिसर पहुंच गए, जहां उन्होंने पहले सप्त ऋषियों के दर्शन किए, भगवान शेषावतार लक्ष्मण की पूजा सम्पन्न की और मंदिर परिसर में बने जलाशय का अवलोकन भी किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लिया। मार्ग में स्कूली बच्चों ने उनके काफिले पर पुष्पवर्षा की, जबकि कई स्थानों पर महिलाओं ने परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया।

दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में मोदी शिखर ध्वजा फहराएँगे। उनके संकेत पर 2 किलो वजनी केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर स्थापित हो जाएगी। इसी के साथ राम मंदिर को पूर्ण रूप से सम्पन्न मानने की औपचारिक घोषणा होगी। कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत लगभग 7 हजार श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।

पूरा शहर 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ATS और NSG कमांडो ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की है, जबकि SPG, CRPF और PAC के जवान निगरानी में तैनात हैं।

दिन की शुरुआत रामलला की विशेष आरती से हुई। आज रामलला ने सोने और रेशमी धागों से निर्मित पीतांबर धारण किया है। मंदिर की धर्मध्वजा को इस तरह तैयार किया गया है कि भीषण तूफान में भी वह सुरक्षित रहे और हवा बदलने पर बिना उलझे स्वतः दिशा बदल ले। ध्वजदंड पर 21 किलो सोने का आवरण चढ़ाया गया है, और यह ध्वजा लगभग 4 किलोमीटर दूर से भी स्पष्ट दिखाई देगी।

Trending News

सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM