पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात

पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात

राजधानी नयी दिल्ली से बड़ी खबर है। यहां बुधवार को एनसीपी शरद गुट के प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी की बारामती की सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद थी। 

बता दें कि मंगलवार को शरद पवार और सुप्रिया सुले दोनों हीं जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था, जहां पर सीजीपी नीट यूजी पेपर लीक मामले के खिलाफ अपने प्रदर्शन को जारी रखे हुए हैं। एनसीपी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग का समर्थन किया है। 

बताया जा रहा है कि शरद पवार ने केंद्र से प्रदर्शनकारियों द्वारा की जा रही मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के हर नागरिक अधिकार और हक की रक्षा की है और संविधान सरकार एवं प्रशासन जनता के प्रति जवाब देह है। इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर के विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और नागरिकों को दबाने की बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और उन्हें ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। 

बता दें कि इससे पहले एनसीपी शरद पवार गुट की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने उन अटकलों का खंडन किया था, जिसमें उनकी पार्टी की एनडीए में शामिल होने या एनसीपी में विलय होने की खबरें सामने आई थी। सुप्रिया सुले ने कहा था कि किसी भी अन्य पार्टी से उनके साथ गठबंधन का कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Trending News

सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM