SC ने EC को दी डेडलाइन, कहा- TMC के चुनाव चिह्न पर 4 महीने में लीजिए फैसला

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद पर फैसला लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को चार महीने का समय दिया। पार्टी पर नियंत्रण को लेकर दो गुटों में चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को वैकल्पिक नाम और चुनाव चिन

SC ने EC को दी डेडलाइन, कहा- TMC के चुनाव चिह्न पर 4 महीने में लीजिए फैसला

नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद पर फैसला लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को चार महीने का समय दिया। पार्टी पर नियंत्रण को लेकर दो गुटों में चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को वैकल्पिक नाम और चुनाव चिन्ह दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह स्थिति अनिश्चित समय तक नहीं चल सकती। आयोग चार महीने में फैसला ले। अगर चुनाव आयोग को चार महीने में मामले का निपटारा करने में कोई समस्या आती है, तो वह कोर्ट में आवेदन दाखिल कर सकता है।

ममता बनर्जी की याचिका पर हुई थी सुनवाई

टीएमसी के नाम और घास-फूल के चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ दायर पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से सोमवार तक ये बताने को कहा है कि सिंबल फ्रीज करने को लेकर फाइनल फैसला कब तक ले लेगा। कोर्ट ने कहा कि आयोग को इस मामले का जल्द निपटारा करना चाहिए। ममता गुट की तरफ से कहा गया कि अगर जल्द सिंबल पर आयोग फाइनल फैसला नहीं लेता है तो नवंबर में होने वाला कॉरपोरेशन का चुनाव प्रभावित होगा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर को अगली सुनवाई के लिए कहा था। चुनाव आयोग ने अभी उपचुनाव को देखते हुए अंतरिम फैसला लिया है।

चीफ जस्टिस, जस्टिस जॉयमाल्या व जस्टिस मोहना की बेंच ने ममता की याचिका पर सुनवाई की थी

आपको बता दें कि चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई की थी। ममता बनर्जी गुट की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि वो चुनाव रोकने को नहीं कह सकते लेकिन उन्हें पार्टी का मूल नाम और चुनाव चिह्न बनाए रहने दिया जाए। कपिल सिब्बल ने कहा कि ये हमारे अस्तित्व का सवाल है और कोर्ट समुचित उपाय करे।

ये चिह्न हुआ था अलॉट

दरअसल, चुनाव आयोग की तरफ से पिछले दिनों ममता बनर्जी के गुट का नाम ममता टीएमसी और सिंबल फुटबॉल प्लेयर अलॉट किया गया था जबकि बागी गुट को डेमोक्रेटिक टीएमसी नाम और लिफाफा सिंबल अलॉट किया गया है। इसी अंतरिम फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

Trending News

दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
Sep 28, 2026, 3:35:00 PM
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 3:30:00 PM
अब बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा करेगा JioShield, बताएगा लोकेशन और भेजेगा अलर्ट,  Free वाउचर...
अब बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा करेगा JioShield, बताएगा लोकेशन और भेजेगा अलर्ट, Free वाउचर...
Sep 28, 2026, 3:29:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- अजगैबीनाथ धाम व सोनपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्य में लाएं तेजी
मुख्यमंत्री ने कहा- अजगैबीनाथ धाम व सोनपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्य में लाएं तेजी
Sep 28, 2026, 3:13:00 PM
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी
Sep 28, 2026, 3:09:00 PM
हसनपुर में 541 लीटर विदेशी शराब जब्त, पिकअप छोड़ तस्कर फरार
हसनपुर में 541 लीटर विदेशी शराब जब्त, पिकअप छोड़ तस्कर फरार
Sep 28, 2026, 2:51:00 PM
SIR के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
SIR के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
Sep 28, 2026, 2:44:00 PM
शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद नेहा झा को मिली बेल
शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद नेहा झा को मिली बेल
Sep 28, 2026, 2:37:00 PM
SC ने EC को दी डेडलाइन, कहा- TMC के चुनाव चिह्न पर 4 महीने में लीजिए फैसला
SC ने EC को दी डेडलाइन, कहा- TMC के चुनाव चिह्न पर 4 महीने में लीजिए फैसला
Sep 28, 2026, 2:30:00 PM
'इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी' ?
'इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी' ?
Sep 28, 2026, 1:52:00 PM