'इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी' ?

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री और एनडीए के अहम सहयोगी चिराग पासवान पर बड़ा हमला बोला है। रोहिणी ने चिराग से सवाल दागते हुए पूछा है- इस्तीफा देने के लिए वह किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं।

'इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी' ?

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री और एनडीए के अहम सहयोगी चिराग पासवान पर बड़ा हमला बोला है। रोहिणी ने चिराग से सवाल दागते हुए पूछा है- इस्तीफा देने के लिए वह किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। बिहार में बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान के बयान ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। इसी को लेकर रोहिणी आचार्य ने चिराग पासवान से पूछा है-इस्तीफा देने की हिम्मत कौन से मुहूर्त के इंतजार में रुकी हुई है?

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-'इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी' ? शर्म' का बोझ उठा कर भी सत्ता का हिस्सा बने रहना कोई चिराग पासवान जी से सीखे, बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से असुरक्षित हो चुके बिहार की वजह से जब सरकार का हिस्सा होने में उन्हें  'शर्मिंदगी' महसूस हो ही रही है, तो इस्तीफा देने की हिम्मत कौन से मुहूर्त के इंतजार में रुकी हुई है ?

चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए रोहिणी ने आगे लिखा है-सिर्फ बयानों में दुख जताना और मगरमच्छ के आँसू बहाना चिराग पासवान जी का पुराना शगल - ड्रामा है। जब सब कुछ  असहज, असहनीय और शर्मिंदगी भरा है ही, तो क्या इस्तीफा पत्र पर दस्तखत करने के लिए किसी के द्वारा जारी किए जाने वाले एनओसी (NOC) का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी?

बता दें कि राज्य में बेलगाम अपराध और महिलाओं की असुरक्षा पर  चिराग पासवान ने गहरी नाराजगी जताई थी। उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। चिराग पासवान ने साफ कहा था कि उन्हें ऐसी सरकार का समर्थन करने में शर्मिंदगी महसूस हो रही है। उनके इसी बयान को लेकर अब रोहिणी आचार्य ने चिराग पर तंज कसा है। चिराग पासवान ने बिहार पुलिस और प्रशासन को सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा किया था और उन्होंने कहा था कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह निकम्मा हो चुका है। अब अधिकारियों के बस में बिहारियों को सुरक्षित रखना नहीं रह गया है।

Trending News

हसनपुर में 541 लीटर विदेशी शराब जब्त, पिकअप छोड़ तस्कर फरार
हसनपुर में 541 लीटर विदेशी शराब जब्त, पिकअप छोड़ तस्कर फरार
Sep 28, 2026, 2:51:00 PM
SIR के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
SIR के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
Sep 28, 2026, 2:44:00 PM
शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद नेहा झा को मिली बेल
शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद नेहा झा को मिली बेल
Sep 28, 2026, 2:37:00 PM
SC ने EC को दी डेडलाइन, कहा- TMC के चुनाव चिह्न पर 4 महीने में लीजिए फैसला
SC ने EC को दी डेडलाइन, कहा- TMC के चुनाव चिह्न पर 4 महीने में लीजिए फैसला
Sep 28, 2026, 2:30:00 PM
'इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी' ?
'इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी' ?
Sep 28, 2026, 1:52:00 PM
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, सड़कों पर उतरे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, सड़कों पर उतरे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता
Sep 28, 2026, 1:48:00 PM
5 कमरों में एक से 8 तक की पढ़ाई, जर्जर भवन में मंडरा रहा है हादसे का खतरा
5 कमरों में एक से 8 तक की पढ़ाई, जर्जर भवन में मंडरा रहा है हादसे का खतरा
Sep 28, 2026, 1:30:00 PM
जमीन कारोबारी बंटी सिंह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
जमीन कारोबारी बंटी सिंह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
Sep 28, 2026, 1:27:00 PM
48 घंटे की बारिश में डूब गया बैंकॉक! सड़कें हुई जलमग्न, कई हजार लोग हुए प्रभावित
48 घंटे की बारिश में डूब गया बैंकॉक! सड़कें हुई जलमग्न, कई हजार लोग हुए प्रभावित
Sep 28, 2026, 1:25:00 PM
IT रेड से बॉलीवुड में मचा हड़कंप, रकुल प्रीत सिंह से वाशु भगनानी तक 12 ठिकानों पर आईटी का छापा
IT रेड से बॉलीवुड में मचा हड़कंप, रकुल प्रीत सिंह से वाशु भगनानी तक 12 ठिकानों पर आईटी का छापा
Sep 28, 2026, 1:11:00 PM