संसद में बयान पर बवाल, राहुल गांधी के बयान पर जमकर हुआ हंगामा

लोकसभा में बुधवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए अपना बयान दिया। राहुल के इस बयान पर जम के बवाल हो गया।

संसद में बयान पर बवाल, राहुल गांधी के बयान पर जमकर हुआ हंगामा

लोकसभा में बुधवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए अपना बयान दिया। राहुल के इस बयान पर जम के बवाल हो गया। दरअसल राहुल गांधी ने गृह मंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि छात्र पर गोली चलाने का आदेश उन्होंने ने हीं दिया था। जिसको लेकर के संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिरी ने कडी आपत्ति जताई और उसके बाद संसद में भारी हंगामा हो गया। रिजीजू ने राहुल गांधी से माफी मांगने की भी मांग की। 

दरअसल संसद में पिछले 20 जुलाई को हुए संसद मार्च के दौरान हिंसा पर बहस करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया। गृह मंत्री में संसद में सामना करने और छात्रों पर हुए हमले के बारे में बात करने की हिम्मत नहीं है। राहुल गांधी यही तक नहीं रुके। उन्होंने यह भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्रालय को कभी नहीं चलाया बल्कि इसे आरएसएस ने चलाया। हर यूनिवर्सिटी में आरएसएस से जुडा वीसी है। छात्रों को आरएसएस वाला बनने नहीं दिया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था बहुत महंगी है। सरकार पूरे शिक्षा बजट में जितना खर्च करती है, उससे ज्यादा पैसा एक परीक्षा पर खर्च हो जाता है। 

राहुल गांधी के इस बयान पर रिजीजू ने इन आरोपों के लिए राहुल गांधी से माफी मांगने की बात कही। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि अमित शाह ने छात्रों पर हमले का आदेश दिया था इसका क्या सबूत है? विपक्ष के नेता भी बेबुनियाद नहीं लगा सकते। उन्हें अपनी बात वापस लेनी चाहिए। माफी मांगनी चाहिए। 

रिजीजू यही तक नहीं रुके। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर यह बहुत गंभीर आरोप है। राहुल गांधी को माफी मांगनी होगी। जब तक राहुल अपने आरोपों को साबित नहीं करते या माफी नहीं मांगते, तब तक बहस आगे नहीं बढ़ेगी।

Trending News

शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM