कोलकाता में भीषण अग्निकांड, होटल में लगी आग, नौ के मरने की खबर
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बड़ी खबर है। यहां एक होटल में आग लगने से कम से कम नौ लोगों के मरने की खबर है। बताया जा रहा है कि आग बीती देर रात लगी। इस होटल में ज्यादातर बांग्लादेशी रुके थे।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बड़ी खबर है। यहां एक होटल में आग लगने से कम से कम नौ लोगों के मरने की खबर है। बताया जा रहा है कि आग बीती देर रात लगी। इस होटल में ज्यादातर बांग्लादेशी रुके थे।
अब तक की मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता में मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर बनी एक होटल में बीती देर रात भीषण आग लग गई। जिसमें झुलसकर नौ लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मरने वाले में ज्यादातर बांग्लादेशी थे, जो इलाज के लिए कोलकाता आए हुए थे।
अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता की मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर स्थित जी प्लस 4 बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद तेजी से फैली और देखते ही देखते उसने होटल को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में नौ लोगों के मरने की खबर है। इन में चार पुरूष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। ये सभी बांग्लादेशी बताये जा रहे हैं, जो इलाज कराने के लिए आये हुए थे। आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम हरकत में आई और रात को बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन आशंका जतायी जा रही है कि एयर कंडीशनर में विस्फोट होने के कारण आग लगने की घटना हो सकती है। वही मिली खबर के अनुसार फायर ब्रिगेड की टीम ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग जहां लगी, वह कोलकाता के न्यू मार्केट के पास का इलाका है और यह शहर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में गिना जाता है।
बता दे कि अभी चंद रोज पहले ही पश्चिम बंगाल के ही वीरभूम जिले में स्थित एक होटल में भी आग लगी थी। जिसमें जुलूस कर पांच लोगों की मौत हो गई थी। अब इसके बाद कोलकाता से यह खबर सामने आ रही है।












