संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश बरामद, भाई पर हत्या का आरोप

बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर राजौरा गांव में मंगलवार की देर रात्रि को एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश बरामद, भाई पर हत्या का आरोप

बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर राजौरा गांव में मंगलवार की देर रात्रि को एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान राम प्रताप राय के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, राहुल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसके भाई पर ही पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटना में किसकी संलिप्तता है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इधर शव मिलने की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मानकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान और मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट

Trending News

22 परीक्षाएं कैंसिल, 6 स्थगित, 17 की जांच… परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार के तीन बड़े फैसले
22 परीक्षाएं कैंसिल, 6 स्थगित, 17 की जांच… परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार के तीन बड़े फैसले
Aug 19, 2026, 10:02:00 AM
डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
Aug 19, 2026, 9:57:00 AM
गैर आदिवासी का घर क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव, पुलिस ने हालात को संभाला
गैर आदिवासी का घर क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव, पुलिस ने हालात को संभाला
Aug 19, 2026, 9:47:00 AM
कोलकाता में भीषण अग्निकांड, होटल में लगी आग, नौ के मरने की खबर
कोलकाता में भीषण अग्निकांड, होटल में लगी आग, नौ के मरने की खबर
Aug 19, 2026, 9:13:00 AM
संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश बरामद, भाई पर हत्या का आरोप
संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश बरामद, भाई पर हत्या का आरोप
Aug 19, 2026, 7:30:00 AM
दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सतेंद्र जैन गिरफ्तार, अब केजरीवाल ने दी तीखी प्रतिक्रिया
दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सतेंद्र जैन गिरफ्तार, अब केजरीवाल ने दी तीखी प्रतिक्रिया
Aug 19, 2026, 7:23:00 AM
संघर्ष से सफलता तक: अपने दम पर पहचान बना रही प्रियंका महाराज
संघर्ष से सफलता तक: अपने दम पर पहचान बना रही प्रियंका महाराज
Aug 19, 2026, 7:12:00 AM
झारखंड हाईकोर्ट बार चुनाव में बढ़ा मुकाबला! 92 उम्मीदवार मैदान में, 2889 वकील करेंगे मतदान
झारखंड हाईकोर्ट बार चुनाव में बढ़ा मुकाबला! 92 उम्मीदवार मैदान में, 2889 वकील करेंगे मतदान
Aug 19, 2026, 7:08:00 AM
गंगा पथ को मिलेगा नया लुक, 5 हजार पौधों और बैठने की सुविधा से बनेगा शहर का नया पर्यटन स्थल
गंगा पथ को मिलेगा नया लुक, 5 हजार पौधों और बैठने की सुविधा से बनेगा शहर का नया पर्यटन स्थल
Aug 19, 2026, 7:00:00 AM
तेजस्वी के बयान पर मांझी-आरजेडी आमने-सामने, रोहिणी ने केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना
तेजस्वी के बयान पर मांझी-आरजेडी आमने-सामने, रोहिणी ने केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना
Aug 19, 2026, 6:56:00 AM