गैर आदिवासी का घर क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव, पुलिस ने हालात को संभाला

झारखंड के साहिबगंज जिले में तब अचानक तनाव फैल गया, जब आदिवासी जमीन पर बने गैर आदिवासी के झोपड़ी नुमा घर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

गैर आदिवासी का घर क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव, पुलिस ने हालात को संभाला

झारखंड के साहिबगंज जिले में तब अचानक तनाव फैल गया, जब आदिवासी जमीन पर बने गैर आदिवासी के  झोपड़ी नुमा घर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालांकि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने हालात को संभाला और उग्र लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।

मिली खबर के अनुसार साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयाटोला गांव में आदिवासी ज़मीन पर बने गैर आदिवासी के झोपड़ी नुमा घर को क्षतिग्रस् कर दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब 25 वर्ष पहले बुद्धु हेंब्रम नामक व्यक्ति ने मोग़ल नामक व्यक्ति को दानपत्र पर इस ज़मीन दी थी। इसके बदले में उन्होंने रकम ली थी। मामले में तब मोड आया जब जमीन दाता के भाई की पत्नी ने मंडरो सीओ को एक आवेदन पत्र देकर यह आरोप लगाया कि गैर आदिवासियों ने ज़मीन पर अतिक्रमण कर लिया है। आवेदन में ज़मीन को अतिक्रमणमुक्त करवाने की अपील की गयी थी। 

मंगलवार को सीओ पुलिस बल के साथ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे थे लेकिन जमीनदाता की पुत्री ने पुलिस की कार्रवाई से पहले यह जानकारी दी कि उनके पिता ने इस जमीन को वर्तमान में रह रहे लोगों से रहने के लिए बेचा है। इस मौके पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए मिर्ज़ाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने संज्ञान लिया और एएसआई पवन कुमार को दल बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने उग्र आदिवासियों को समझाया और मामले को शांत कराया। 

साहिबगंज से रंजय की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM