तेजस्वी के बयान पर मांझी-आरजेडी आमने-सामने, रोहिणी ने केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर तीखा हमला बोला है।

तेजस्वी के बयान पर मांझी-आरजेडी आमने-सामने, रोहिणी ने केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर तीखा हमला बोला है। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए मांझी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी भाषा और आचरण पर सवाल उठाए।

रोहिणी आचार्य ने कहा कि किसी व्यक्ति का सम्मान उसकी उम्र से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार और आचरण से तय होता है। उन्होंने बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह से जुड़े मुद्दे का जिक्र करते हुए जीतन राम मांझी पर निशाना साधा और कहा कि हर मुद्दे पर बोलने से पहले मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

दरअसल, 17 अगस्त को पटना स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में ‘माउंटेनमैन’ दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से संबोधन में गलती से दशरथ मांझी की जगह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का नाम निकल गया और उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दे दी। इसके बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया।

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि यह सिर्फ गलती नहीं बल्कि सोचने वाली बात है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए व्यंग्य करते हुए कहा था कि अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में लोग अपने माता-पिता को भी जीवित रहते श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

वहीं, इस पूरे विवाद के बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने भी बाबा साहेब के कथित अपमान और जीतन राम मांझी को जीवित श्रद्धांजलि देने के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। पार्टी की ओर से कहा गया- "ईश्वर सद्बुद्धि दे।" बिहार की राजनीति में इस बयानबाजी के बाद एक बार फिर आरजेडी और मांझी के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है।

अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट

Trending News

22 परीक्षाएं कैंसिल, 6 स्थगित, 17 की जांच… परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार के तीन बड़े फैसले
22 परीक्षाएं कैंसिल, 6 स्थगित, 17 की जांच… परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार के तीन बड़े फैसले
Aug 19, 2026, 10:02:00 AM
डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
Aug 19, 2026, 9:57:00 AM
गैर आदिवासी का घर क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव, पुलिस ने हालात को संभाला
गैर आदिवासी का घर क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव, पुलिस ने हालात को संभाला
Aug 19, 2026, 9:47:00 AM
कोलकाता में भीषण अग्निकांड, होटल में लगी आग, नौ के मरने की खबर
कोलकाता में भीषण अग्निकांड, होटल में लगी आग, नौ के मरने की खबर
Aug 19, 2026, 9:13:00 AM
संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश बरामद, भाई पर हत्या का आरोप
संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश बरामद, भाई पर हत्या का आरोप
Aug 19, 2026, 7:30:00 AM
दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सतेंद्र जैन गिरफ्तार, अब केजरीवाल ने दी तीखी प्रतिक्रिया
दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सतेंद्र जैन गिरफ्तार, अब केजरीवाल ने दी तीखी प्रतिक्रिया
Aug 19, 2026, 7:23:00 AM
संघर्ष से सफलता तक: अपने दम पर पहचान बना रही प्रियंका महाराज
संघर्ष से सफलता तक: अपने दम पर पहचान बना रही प्रियंका महाराज
Aug 19, 2026, 7:12:00 AM
झारखंड हाईकोर्ट बार चुनाव में बढ़ा मुकाबला! 92 उम्मीदवार मैदान में, 2889 वकील करेंगे मतदान
झारखंड हाईकोर्ट बार चुनाव में बढ़ा मुकाबला! 92 उम्मीदवार मैदान में, 2889 वकील करेंगे मतदान
Aug 19, 2026, 7:08:00 AM
गंगा पथ को मिलेगा नया लुक, 5 हजार पौधों और बैठने की सुविधा से बनेगा शहर का नया पर्यटन स्थल
गंगा पथ को मिलेगा नया लुक, 5 हजार पौधों और बैठने की सुविधा से बनेगा शहर का नया पर्यटन स्थल
Aug 19, 2026, 7:00:00 AM
तेजस्वी के बयान पर मांझी-आरजेडी आमने-सामने, रोहिणी ने केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना
तेजस्वी के बयान पर मांझी-आरजेडी आमने-सामने, रोहिणी ने केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना
Aug 19, 2026, 6:56:00 AM