डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

पटना जिले के बिहटा थाना की पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के जरिए एक करोड़ रुपये से अधिक का ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

पटना जिले के बिहटा थाना की पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के जरिए एक करोड़ रुपये से अधिक का ठगी करने वाले एक  साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्यन कुमार , पिता रामजी सिंह, निवासी राघोपुर एसएस कॉलोनी के रूप में हुई है। मिली खबर के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को राघोपुर एसएस कॉलोनी से गिरफ्तार किया।

इस पूरे मामले पर दानापुर डीएसपी 2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि गत 17अगस्त को NCBR पोर्टल के  जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति को डिजिटली अरेस्ट कर उस व्यक्ति से एक करोड़ 43 लाख रुपये की ठगी की गई है और रोहित कुमार नामक व्यक्ति के द्वारा बिहटा के राघोपुर निवासी कुमार आर्यन और उमेश सिंह के खातों में पैसा भेजा गया है। इसके बाद पुलिस की टीम के द्वारा जांच शुरू की गई और इस मामले में पुलिस ने कुमार आर्यन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आर्यन के पास से दो मोबाइल फोन,चार सिम, जिस अकाउंट में पैसा मंगाया गया उस अकाउंट का पासबुक और एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच कर साइबर अपराध से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस आगे कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

 इधर गिरफ्तार कुमार आर्यन ने पूछताछ में बताया कि 78 लाख रूपये अकाउंट से निकाले गये जबकि खाते में 27 लाख रुपये हैं। फिलहाल उसके खाते को सीज कर दिया गया है। पुलिस गहनता से इस मामले की जांच जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बिहटा से मयंक की रिपोर्ट

Trending News

HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसद की टीम करेगी तीनों प्लांट का निरीक्षण
HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसद की टीम करेगी तीनों प्लांट का निरीक्षण
Aug 19, 2026, 11:03:00 AM
स्वराज पोस्ट की खबर का असर, 7 दिन में भोरे में बनी खतरे वाली सड़क
स्वराज पोस्ट की खबर का असर, 7 दिन में भोरे में बनी खतरे वाली सड़क
Aug 19, 2026, 10:57:00 AM
पटना में तेजस्वी यादव का शक्ति प्रदर्शन, 5 KM मार्च से सरकार को घेरेंगे, लालू यादव भी साथ, हजारों की भीड़
पटना में तेजस्वी यादव का शक्ति प्रदर्शन, 5 KM मार्च से सरकार को घेरेंगे, लालू यादव भी साथ, हजारों की भीड़
Aug 19, 2026, 10:43:00 AM
खनिज विधेयक के खिलाफ JMM का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, तय होगी आंदोलन की रणनीति
खनिज विधेयक के खिलाफ JMM का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, तय होगी आंदोलन की रणनीति
Aug 19, 2026, 10:40:00 AM
दुबई जाने की तैयारी में विष्णु अग्रवाल, PMLA कोर्ट 20 अगस्त को सुनाएगा फैसला
दुबई जाने की तैयारी में विष्णु अग्रवाल, PMLA कोर्ट 20 अगस्त को सुनाएगा फैसला
Aug 19, 2026, 10:26:00 AM
29 वर्षों की शैक्षणिक विरासत से नए युग की ओर GOAL, Foundation Day पर 'GOAL Group' का भव्य अनावरण
29 वर्षों की शैक्षणिक विरासत से नए युग की ओर GOAL, Foundation Day पर 'GOAL Group' का भव्य अनावरण
Aug 19, 2026, 10:14:00 AM
22 परीक्षाएं कैंसिल, 6 स्थगित, 17 की जांच… परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार के तीन बड़े फैसले
22 परीक्षाएं कैंसिल, 6 स्थगित, 17 की जांच… परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार के तीन बड़े फैसले
Aug 19, 2026, 10:02:00 AM
डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
Aug 19, 2026, 9:57:00 AM
गैर आदिवासी का घर क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव, पुलिस ने हालात को संभाला
गैर आदिवासी का घर क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव, पुलिस ने हालात को संभाला
Aug 19, 2026, 9:47:00 AM
कोलकाता में भीषण अग्निकांड, होटल में लगी आग, नौ के मरने की खबर
कोलकाता में भीषण अग्निकांड, होटल में लगी आग, नौ के मरने की खबर
Aug 19, 2026, 9:13:00 AM