पटना में तेजस्वी यादव का शक्ति प्रदर्शन, 5 KM मार्च से सरकार को घेरेंगे, लालू यादव भी साथ, हजारों की भीड़

सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर AK-47 से फायरिंग मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज लोकभवन मार्च निकाला है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जेपी गोलंबर से लोक भवन तक करीब 5 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला है।

पटना में तेजस्वी यादव का शक्ति प्रदर्शन, 5 KM मार्च से सरकार को घेरेंगे, लालू यादव भी साथ, हजारों की भीड़

सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर AK-47 से फायरिंग मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव  आज लोकभवन मार्च निकाला है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जेपी गोलंबर से लोक भवन तक करीब 5 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला जाएगा। तेजस्वी के लोक भवन मार्च को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटना में लोक भवन मार्च को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मार्च को लेकर पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। राजद प्रदेश कार्यालय के साथ-साथ शहर के कई प्रमुख स्थानों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है।  

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस प्रदर्शन को छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई बताते हुए बड़ी संख्या में लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। लोकभवन मार्च में बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा नजर आ रहा है।  मार्च से पहले कार्यकर्ताओं के बीच झंडे बांटे गए. कई कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज के साथ तेजस्वी यादव की तस्वीर वाली तख्तियां भी लेकर पहुंचे हैं।  समर्थकों की भीड़ के बीच मार्च आगे बढ़ रहा है।  

मार्च की शुरुआत सुबह 10 बजे जेपी गोलंबर से होगी। इसके बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD नेता और कार्यकर्ता बेली रोड के रास्ते लोक भवन पहुंचेंगे। मार्च में राजद के विधायक, सांसद, MLC, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल होंगे। लोक भवन पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव राज्यपाल सैयद अता हसनैन को ज्ञापन सौंपेंगे।  लोकभवन मार्च में बिहार में पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं का मुद्दा भी प्रमुख रहेगा। तेजस्वी यादव का आरोप है कि राज्य में लगातार भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। उन्होंने सरकार से परीक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा है। 

तेजस्वी यादव के इस आंदोलन को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का भी समर्थन मिला है। लालू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं से मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए लिखा-मोदी जी, दाल-भात खाओ यूथ का फ्यूचर मत खाओ। तेजस्वी यादव ने सीवान फायरिंग मामले में न्यायिक जांच की मांग भी उठाई है। तेजस्वी का कहना है कि सिर्फ फायरिंग करने वाले कांस्टेबल पर कार्रवाई कर देने से पूरे मामले की जवाबदेही तय नहीं हो जाती।  आरजेडी नेता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया है।  उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई जैसे मामलों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। 

Trending News

मटुकनाथ-जूली: प्रेम मिला, लेकिन उम्रभर का साथ नहीं
मटुकनाथ-जूली: प्रेम मिला, लेकिन उम्रभर का साथ नहीं
Aug 19, 2026, 12:07:00 PM
वीवो ने लॉन्च किया मिड रेंज 5जी फोन, एक से बढकर एक हैं खूबियां
वीवो ने लॉन्च किया मिड रेंज 5जी फोन, एक से बढकर एक हैं खूबियां
Aug 19, 2026, 12:05:00 PM
डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला गिरफ्तार, साइबर अपराधी को ऐसे दबोचा
डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला गिरफ्तार, साइबर अपराधी को ऐसे दबोचा
Aug 19, 2026, 11:46:00 AM
राजद का राजभवन मार्च, पूर्व राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव हुए शामिल
राजद का राजभवन मार्च, पूर्व राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव हुए शामिल
Aug 19, 2026, 11:45:00 AM
रघुवर दास का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘CBI जांच से कम कुछ मंजूर नहीं’
रघुवर दास का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘CBI जांच से कम कुछ मंजूर नहीं’
Aug 19, 2026, 11:31:00 AM
50 हजार का इनामी कुख्यात मनिंदर गांजा के साथ यूपी में गिरफ्तार !
50 हजार का इनामी कुख्यात मनिंदर गांजा के साथ यूपी में गिरफ्तार !
Aug 19, 2026, 11:29:00 AM
चास में सिलसिलेवार चोरी से मचा था हड़कंप, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा
चास में सिलसिलेवार चोरी से मचा था हड़कंप, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा
Aug 19, 2026, 11:24:00 AM
पूर्व सैनिकों से जमीन के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप, पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
पूर्व सैनिकों से जमीन के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप, पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
Aug 19, 2026, 11:22:00 AM
HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसद की टीम करेगी तीनों प्लांट का निरीक्षण
HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसद की टीम करेगी तीनों प्लांट का निरीक्षण
Aug 19, 2026, 11:03:00 AM
स्वराज पोस्ट की खबर का असर, 7 दिन में भोरे में बनी खतरे वाली सड़क
स्वराज पोस्ट की खबर का असर, 7 दिन में भोरे में बनी खतरे वाली सड़क
Aug 19, 2026, 10:57:00 AM