लखनऊ-दिल्ली शताब्दी पर पथराव, ट्रेन में मौजूद थे RSS प्रमुख मोहन भागवत

लखनऊ-दिल्ली शताब्दी पर पथराव, ट्रेन में मौजूद थे RSS प्रमुख मोहन भागवत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पथराव किस वजह से किया गया, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। हालांकि, जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त ट्रेन के ई-1 कोच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:45 बजे फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित पेमेश्वर गेट पुल के निकट हुई। बताया जा रहा है कि 12003 अप लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ पथराव किया, जिससे ट्रेन के कई शीशे टूट गए। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रेलवे प्रशासन तथा पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से पड़ताल में जुटी हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि यह महज शरारत थी या किसी बड़ी साजिश की शुरुआत।

Trending News

30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
Aug 25, 2026, 3:45:00 PM
वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR
वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR
Aug 25, 2026, 3:25:00 PM