'मढ़ौरा और मधेपुरा रेल कारखानों की क्षमता दोगुनी करने पर चर्चा, सीतामढ़ी अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर सहमति'

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण व इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

'मढ़ौरा और मधेपुरा रेल कारखानों की क्षमता दोगुनी करने पर चर्चा, सीतामढ़ी अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर सहमति'

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण व इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान बिहार में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, लंबित रेल परियोजनाओं में तेजी लाने, यात्री सुविधाओं का विस्तार करने और सूचना प्रौद्योगिकी और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में कई प्रस्तावों पर सकारात्मक सहमति बनी तथा विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में बिहार के मढ़ौरा और मधेपुरा स्थित रेल इंजन निर्माण कारखानों के भविष्य और उत्पादन क्षमता के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई

बैठक में बिहार के मढ़ौरा और मधेपुरा स्थित रेल इंजन निर्माण कारखानों के भविष्य और उत्पादन क्षमता के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान दोनों कारखानों को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की योजना पर चर्चा हुई। मौजूदा उत्पादन व्यवस्था वर्ष 2028 में समाप्त होने के लगभग छह महीने बाद नए स्वरूप में उत्पादन पुनः शुरू करने और इनकी क्षमता दोगुनी करने की दिशा में पहल की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने गयाजी में विकसित हो रहे IMC को बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के विषय पर भी चर्चा की

मुख्यमंत्री ने गयाजी में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) को बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के विषय पर भी चर्चा की। इस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि यदि राज्य सरकार आवश्यक भूमि अधिग्रहण सुनिश्चित करती है, तो रेलवे डोभी-चतरा रेल लाइन से गयाजी के औद्योगिक क्षेत्र तक नई संपर्क रेल लाइन बिछाने के लिए तैयार है। इससे औद्योगिक इकाइयों को कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों के परिवहन में सुविधा मिलेगी। 

बैठक में बिहटा औरंगाबाद व सुल्तानगंज-कटोरिया रेल लाइन परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने पर भी चर्चा हुई

बैठक में बिहटा औरंगाबाद व सुल्तानगंज-कटोरिया रेल लाइन परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने पर भी चर्चा हुई। इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, प्रस्तावित विक्रमशिला कटरिया रेल लाइन के अंतर्गत गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल के निर्माण के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। मुख्यमंत्री द्वारा सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के प्रस्ताव पर केंद्रीय रेल मंत्री ने सहमति जताई। इस रेल सेवा के शुरू होने से दोनों धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के बीच आवागमन सुगम होगा तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दीपावली एवं छठ महापर्व पर बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दीपावली एवं छठ महापर्व पर बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने बताया कि दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बिहार के लिए सामान्य तौर पर संचालित लगभग 12 हजार ट्रेनों की तुलना में 15 हजार ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जनवरी 2027 में पटना साहिब में आयोजित होने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए नौ से 16 जनवरी के बीच बिहार के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

बैठक में रेल परियोजनाओं के साथ ही बिहार को इलेक्ट्रॉनिक्स, ITO औद्योगिक विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी हुई

बैठक में रेल परियोजनाओं के साथ ही बिहार को इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीओ औद्योगिक विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी हुई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार में एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग सिटी विकरि का सुझाव दिया। उन्होंने विशेष रूप से चमड़ा और वस्त्र उद्योग पर ध्यान केंद्रित आवश्यकता बताई, ताकि बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकें। बिहार में चल रही सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित परियोजनाओं, विशेषकर 'बिहार वन' परियोजना की नियमित समीक्षा करने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की बैठक में बिहार के राजापाकर क्षेत्र में बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री की बैठक में बिहार के राजापाकर क्षेत्र में बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। केंद्रीय मंत्री ने सुझाव दिया कि राजापाकर में उपलब्ध भूमि का ए-3 आकार का विस्तृत नक्शा तैयार किया जाए। इसमें सड़क और रेल संपर्क, विद्युत आपूर्ति लाइन व अन्य बुनियादी सुविधाओं का स्पष्ट विवरण शामिल हो। इस नक्शे के आधार पर फॉक्सकॉन जैसी बड़ी कंपनी को अपनी आवश्यकता के अनुसार भूमि चयन का विकल्प दिया जा सकता है। इससे बिहार में बड़े सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निवेश को आकर्षित करने की संभावनाएं मजबूत होंगी। मुख्यमंत्री ने बिहार में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसी बड़ी बीपीओ कंपनी को प्रमुख निवेशक के रूप में स्थापित कराने का भी अनुरोध किया।

Trending News

संपत्ति विवाद में मां और भाई की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पुत्र व बहू हिरासत में
संपत्ति विवाद में मां और भाई की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पुत्र व बहू हिरासत में
Nov 04, 2026, 11:16:00 AM
दीपावली की खुशियां मातम में बदली, भीषण सड़क हादसे में 2 सगे भाई समेत 3 की मौत, 2 गंभीर
दीपावली की खुशियां मातम में बदली, भीषण सड़क हादसे में 2 सगे भाई समेत 3 की मौत, 2 गंभीर
Nov 04, 2026, 10:51:00 AM
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Nov 04, 2026, 10:09:00 AM
'मढ़ौरा और मधेपुरा रेल कारखानों की क्षमता दोगुनी करने पर चर्चा, सीतामढ़ी अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर सहमति'
'मढ़ौरा और मधेपुरा रेल कारखानों की क्षमता दोगुनी करने पर चर्चा, सीतामढ़ी अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर सहमति'
Nov 04, 2026, 10:05:00 AM
संजय झा को JDU में शामिल कर नीतीश कुमार ने भी तोड़ा था गठबंधन धर्म! आज भाजपा पर सवाल उठा रही जदयू
संजय झा को JDU में शामिल कर नीतीश कुमार ने भी तोड़ा था गठबंधन धर्म! आज भाजपा पर सवाल उठा रही जदयू
Nov 04, 2026, 9:55:00 AM
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDPO ने घाटों का लिया जायजा
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDPO ने घाटों का लिया जायजा
Nov 04, 2026, 9:07:00 AM
कुएं में गिरे 2 कोबरा सांप को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला, जंगल में छोड़ा
कुएं में गिरे 2 कोबरा सांप को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला, जंगल में छोड़ा
Nov 04, 2026, 9:00:00 AM
व्यापारी पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
व्यापारी पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
Nov 04, 2026, 8:52:00 AM
दीपावली की खरीदारी को लेकर के वाहन के अधिक दबाओ के कारण बिहटा में लगा भीषण जाम
दीपावली की खरीदारी को लेकर के वाहन के अधिक दबाओ के कारण बिहटा में लगा भीषण जाम
Nov 03, 2026, 10:10:00 PM
उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 589 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 589 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Nov 03, 2026, 9:15:00 PM