उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 589 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोनो थानान्तर्गत डुमरी चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान 589.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 589 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जमुई : जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोनो थानान्तर्गत डुमरी चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान 589.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक जमुई के नेतृत्व में टीम ने गिरिडीह (झारखंड) की ओर से आ रही एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप (नं. JH-12P-0104) को रोका। 

प्लास्टिक की पानी की टंकी में छुपाकर ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद हुई

गहन तलाशी लेने पर वाहन पर लदी प्लास्टिक की पानी की टंकी में छुपाकर ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। बरामद शराब में ब्लैक टाइगर व्हिस्की एवं ओल्ड हैबिट व्हिस्की शामिल है। कुल 65.5 पेटियों में 996 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 589.500 लीटर है। वहीं पुलिस ने राजीव रंजीव कुमार दास और विशेषेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों झारखंड के कोडरमा जिला नवलशाही थाना क्षेत्र के बच्छेडीह गांव के निवासी हैं।

उत्पाद विभाग ने तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप को जब्त कर लिया है

उत्पाद विभाग ने तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप को जब्त कर लिया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उत्पाद विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। प्रशासन ने नशा मुक्त जमुई बनाने में सहयोग की अपील की है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट

Trending News

दीपावली की खुशियां मातम में बदली, भीषण सड़क हादसे में 2 सगे भाई समेत 3 की मौत, 2 गंभीर
दीपावली की खुशियां मातम में बदली, भीषण सड़क हादसे में 2 सगे भाई समेत 3 की मौत, 2 गंभीर
Nov 04, 2026, 10:51:00 AM
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Nov 04, 2026, 10:09:00 AM
'मढ़ौरा और मधेपुरा रेल कारखानों की क्षमता दोगुनी करने पर चर्चा, सीतामढ़ी अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर सहमति'
'मढ़ौरा और मधेपुरा रेल कारखानों की क्षमता दोगुनी करने पर चर्चा, सीतामढ़ी अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर सहमति'
Nov 04, 2026, 10:05:00 AM
संजय झा को JDU में शामिल कर नीतीश कुमार ने भी तोड़ा था गठबंधन धर्म! आज भाजपा पर सवाल उठा रही जदयू
संजय झा को JDU में शामिल कर नीतीश कुमार ने भी तोड़ा था गठबंधन धर्म! आज भाजपा पर सवाल उठा रही जदयू
Nov 04, 2026, 9:55:00 AM
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDPO ने घाटों का लिया जायजा
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDPO ने घाटों का लिया जायजा
Nov 04, 2026, 9:07:00 AM
कुएं में गिरे 2 कोबरा सांप को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला, जंगल में छोड़ा
कुएं में गिरे 2 कोबरा सांप को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला, जंगल में छोड़ा
Nov 04, 2026, 9:00:00 AM
व्यापारी पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
व्यापारी पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
Nov 04, 2026, 8:52:00 AM
दीपावली की खरीदारी को लेकर के वाहन के अधिक दबाओ के कारण बिहटा में लगा भीषण जाम
दीपावली की खरीदारी को लेकर के वाहन के अधिक दबाओ के कारण बिहटा में लगा भीषण जाम
Nov 03, 2026, 10:10:00 PM
उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 589 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 589 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Nov 03, 2026, 9:15:00 PM
खैरा खेल भवन-व्यायामशाला के बेहतर संचालन के लिए MoU पर हस्ताक्षर, जमुई की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान
खैरा खेल भवन-व्यायामशाला के बेहतर संचालन के लिए MoU पर हस्ताक्षर, जमुई की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान
Nov 03, 2026, 9:00:00 PM