संपत्ति विवाद में मां और भाई की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पुत्र व बहू हिरासत में
आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में मां और भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का आरोप मृतका के ही एक पुत्र पर लगा है.

आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में मां और भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का आरोप मृतका के ही एक पुत्र पर लगा है. दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी. वहीं, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
जानकारी के अनुसार, किसी विवाद को लेकर युवक ने अपनी मां और भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर थाने की पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. प्रारंभिक जानकारी में संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया था. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी पुत्र और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटना के कारणों, वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य परिस्थितियों की जांच में जुटी है. फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
आरा से दीपक की रिपोर्ट











