दिल्ली में छात्रों का संसद मार्च, बैरिकेड तोड़े; पुलिस ने संभाला मोर्चा

दिल्ली में छात्रों का संसद मार्च, बैरिकेड तोड़े; पुलिस ने संभाला मोर्चा

दिल्ली में छात्रों और समर्थकों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को उस समय और उग्र हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने के साथ बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर नहीं लाया गया, तो वे संसद की ओर मार्च करेंगे। इस घोषणा के बाद प्रदर्शन में शामिल लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी और बड़ी संख्या में छात्र तथा समर्थक संसद की तरफ बढ़ने लगे।

प्रदर्शनकारियों के संसद की ओर बढ़ने से राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर हालात पर लगातार निगरानी शुरू कर दी।

दोपहर तक विरोध मार्च संसद भवन के नजदीक पहुंच गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। एहतियात के तौर पर संसद परिसर के प्रवेश द्वार भी बंद कर दिए गए। जंतर-मंतर से संसद तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर प्रदर्शनकारियों की भारी मौजूदगी देखी गई।

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशनों के भीतर पहुंच गए, जबकि कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर पार्लियामेंट थाना क्षेत्र तक पहुंचने की कोशिश की। लगातार हो रही बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं थे और संसद की ओर बढ़ते रहे।

इससे पहले सुबह करीब 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों को एहतियातन बंद कर दिया गया, जबकि जंतर-मंतर से संसद मार्ग तक सुरक्षा बलों की भारी तैनाती कर स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की गई।

Trending News

सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM