PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, डिंपल-अखिलेश, खेसारी ने क्या कहा, ममता बनर्जी का ऐलान
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा नड्डा से भी मुलाकात की है। इस बीच प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर कांग्रेस पार्टी का धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। ये लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहली बार प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनके साथ उनकी बहन और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुल खरगे समेत कांग्रेस के कई नेता धरने पर बैठे हैं।
राहुल गांधी धरना स्थल तक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से करीब 7 किलोमीटर पैदल चलकर वहां पहुंचे थे। ये नेता छात्रों के खिलाफ कल पुलिस के बल प्रयोग के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री आवास के निकट धरने पर बैठे हैं। इससे पहले, राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए और पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलों के कई अन्य नेताओं ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर छात्रों के खिलाफ सोमवार को हुई कथित कार्रवाई का मुद्दा उठाया और इसे सदन में उठाने की अनुमति देने का आग्रह किया।
सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा-अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में जाऊंगी। हमने शुरू से ही उनका समर्थन किया है और आगे भी हमारा समर्थन जारी रहेगा। वहीं सांसद डिंपल यादव ने कहा-छात्रों का कहना था कि शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। लेकिन छात्रों की मांग सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। मेरा मानना है कि सरकार की इस कार्रवाई ने युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को तोड़ दिया है।
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में 20 पेपर लीक हुए हैं। पेपर लीक से करोड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर ये पेपर लीक करने वाले किसके साथी हैं। पूरी बात खुलकर सामने आनी चाहिए। इस बीच प्रियंका गांधी और राहुल गांदी आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अस्पताल पहुंचे थे।
वहीं संसद मार्च के दौरान सोमवार को दिल्ली में युवाओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने प्रशासन और सरकार से कई सवाल पूछे। खेसारी लाल यादव ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की तस्वीरों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों की तकलीफ देखी है। उन्होंने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कभी न कभी छात्र रहा है और आगे उनके बच्चे भी छात्र बनेंगे। अपने भविष्य के लिए संघर्ष करना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए और उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।
Trending News