छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कार्रवाई पर रोक, नाबालिगों को तुरंत रिहा करो, राज्यों को नोटिस

छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी राज्य में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कार्रवाई पर रोक, नाबालिगों को तुरंत रिहा करो, राज्यों को नोटिस

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर और देश कई राज्यों में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी राज्य में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही 18 साल से कम उम्र के उन प्रदर्शनकारियों को तुरंत रिहा करने का निर्देश दिया, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। 

मंगलवार को चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने साफ कहा है कि दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश के किसी भी राज्य में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन बाद में हिंसा कैसे हुई, इसकी जांच जरूरी है। मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, असम, केरल और गुजरात को नोटिस जारी किया। याचिकाओं में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जीवन के अधिकार का हवाला देते हुए दिल्ली सहित कई राज्यों में पुलिस द्वारा कथित अत्यधिक बल प्रयोग की शिकायत की गई है।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन कानून तोड़ने वालों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि स्वतंत्र जांच से प्रदर्शनकारियों और पुलिस, दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी। मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी। कोर्ट ने कहा-यदि किसी की जवाबदेही तय नहीं होती, तो ऐसी जांच का कोई अर्थ नहीं रह जाता। CJI ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। इसमें कोई शक नहीं। वह जांच इंडिपेंडेंट, फेयर, ट्रांसपेरेंट होनी चाहिए। इसका कंपोजिशन क्या होगा, हम बाद में बताएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के 4 अंतरिम आदेश

1.18 साल से कम उम्र के जिन प्रदर्शनकारियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

2.पुलिस कार्रवाई की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होगी, जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करने वालों की जवाबदेही तय होगी।

3.प्रदर्शन से जुड़े CCTV, ड्रोन, बॉडी कैमरा और दूसरे डिजिटल सबूत सुरक्षित रखे जाएं।

4.दिल्ली समेत 8 राज्यों से जवाब मांगा गया, जिन लोगों पर पहले कोई केस नहीं था, उनके खिलाफ फिलहाल कोई सख्त कार्रवाई नहीं होगी।

CJI ने कहा कि सभी याचिकाओं में कुछ आरोप लगाए गए हैं। अगर व्यापक रूप से देखें तो एक मामला पेलेट गन के इस्तेमाल का है, जिसमें 19 वर्षीय एक युवक की आंखों की रोशनी चली गई। इलेक्ट्रिक बैटन के इस्तेमाल की भी घटनाएं सामने आई हैं। एक युवा महिला को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। कीलों लगे लाठियों के इस्तेमाल के कारण जानलेवा चोटें लगने के आरोप भी हैं।  सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों द्वारा हिंसा किए जाने के आरोप भी हैं। एक अन्य मामले में एक युवा महिला को बिना किसी उकसावे के पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने का आरोप है। आज पुलिस की कथित अत्यधिक कार्रवाई को लेकर एक अलग याचिका भी दायर की गई है।

Trending News

सुगौली पहुंचे चंपारण रेंज के DIG, पुलिस निरीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण की समीक्षा
सुगौली पहुंचे चंपारण रेंज के DIG, पुलिस निरीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण की समीक्षा
Jul 28, 2026, 3:33:00 PM
बोकारो से उड़ान भरने का सपना होगा साकार? निरीक्षण के बाद आई बड़ी अपडेट
बोकारो से उड़ान भरने का सपना होगा साकार? निरीक्षण के बाद आई बड़ी अपडेट
Jul 28, 2026, 3:17:00 PM
पहले IIT में मारी बाजी अब दो सगे भाई एकसाथ बने SDM, गांववालों का जश्न देख...
पहले IIT में मारी बाजी अब दो सगे भाई एकसाथ बने SDM, गांववालों का जश्न देख...
Jul 28, 2026, 3:12:00 PM
ASDD सूची में 40 लाख नामों पर घमासान, कांग्रेस ने मांगा 15 दिन का अतिरिक्त समय
ASDD सूची में 40 लाख नामों पर घमासान, कांग्रेस ने मांगा 15 दिन का अतिरिक्त समय
Jul 28, 2026, 2:55:00 PM
तिहाड जेल से आज रिहा होंगे विधायक राजू सिंह, हाइकोर्ट से मिला है बेल
तिहाड जेल से आज रिहा होंगे विधायक राजू सिंह, हाइकोर्ट से मिला है बेल
Jul 28, 2026, 2:50:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों का विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों का विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार
Jul 28, 2026, 2:40:00 PM
छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कार्रवाई पर रोक, नाबालिगों को तुरंत रिहा करो, राज्यों को नोटिस
छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कार्रवाई पर रोक, नाबालिगों को तुरंत रिहा करो, राज्यों को नोटिस
Jul 28, 2026, 2:24:00 PM
भूकंप से हिला जापान, 7.1 तीव्रता से आये झटके
भूकंप से हिला जापान, 7.1 तीव्रता से आये झटके
Jul 28, 2026, 2:20:00 PM
Good, Average या Very Poor! अब ग्रेडिंग सिस्टम से होगी रांची के सड़कों की रैंकिंग
Good, Average या Very Poor! अब ग्रेडिंग सिस्टम से होगी रांची के सड़कों की रैंकिंग
Jul 28, 2026, 1:50:00 PM
अवैध रूप से रह रहे एक महिला समेत दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, कई सिम, बांग्लादेशी मुद्रा बरामद
अवैध रूप से रह रहे एक महिला समेत दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, कई सिम, बांग्लादेशी मुद्रा बरामद
Jul 28, 2026, 1:45:00 PM