केंद्र सरकार ने SC को दिया भरोसा, UGC के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा

उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से बनाए गए नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई।

केंद्र सरकार ने SC को दिया भरोसा, UGC के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा

नई दिल्ली : उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से बनाए गए नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई। इस दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि वह विवादित यूजीसी नियमों की दोबारा समीक्षा करेगी और इसके लिए एक समिति भी गठित की जाएगी।

तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया कि नियमों की समीक्षा के दौरान सभी वर्गों के छात्रों के हितों का ध्यान रखा जाएगा

केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया कि नियमों की समीक्षा के दौरान सभी वर्गों के छात्रों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी वर्ग का छात्र खुद को असंतुष्ट, असुरक्षित या डरा हुआ महसूस न करे। इस पर चीफ जस्टिस ने भी कहा कि हर छात्र के हितों की रक्षा करना जरूरी है। नियम बनाते समय देश की युवा पीढ़ी के हितों और भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।

UGC नए नियमों पर पुनर्विचार कर रहा है और इसके लिए एक समिति गठित करने पर भी विचार किया जा रहा है - सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि यूजीसी नए नियमों पर पुनर्विचार कर रहा है और इसके लिए एक समिति गठित करने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के इन नियमों पर अंतरिम रोक लगाते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया था। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) विनियम, 2026 के एक प्रावधान को चुनौती दी गई है। इन नियमों को 13 जनवरी 2026 को अधिसूचित किया गया था।

याचिका में नियम के प्रावधान 3(सी) को मनमाना और भेदभावपूर्ण बताया गया है

याचिका में नियम के प्रावधान 3(सी) को मनमाना और भेदभावपूर्ण बताया गया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि इस प्रावधान के कारण कुछ वर्गों के छात्रों को उच्च शिक्षा से बाहर किया जा सकता है। याचिका में कहा गया है कि यह प्रावधान संविधान में दिए गए समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। इसके अलावा याचिका में दावा किया गया है कि यह नियम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 के भी खिलाफ है और उच्च शिक्षा में सभी को समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

ट्रैफिक चालान जमा करना होगा और भी आसान, भारत बिल पेमेंट सिस्टम प्लेटफॉर्म 16 नवंबर से होगा लाइव
ट्रैफिक चालान जमा करना होगा और भी आसान, भारत बिल पेमेंट सिस्टम प्लेटफॉर्म 16 नवंबर से होगा लाइव
Nov 05, 2026, 4:32:00 PM
दुकानदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख जमकर काटा बवाल
दुकानदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख जमकर काटा बवाल
Nov 05, 2026, 4:30:00 PM
स्मृति मंधाना ने बताया, इस जीत ने हमें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया
स्मृति मंधाना ने बताया, इस जीत ने हमें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया
Nov 05, 2026, 4:23:00 PM
81 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ अंधेरे में फरार
81 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ अंधेरे में फरार
Nov 05, 2026, 4:10:00 PM
दीपावली और कालीपूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा
दीपावली और कालीपूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा
Nov 05, 2026, 4:06:00 PM
विजयीपुर की लाइफलाइन माड़र पुल बदहाली का शिकार, दे रहा है बड़े हादसे को न्योता!
विजयीपुर की लाइफलाइन माड़र पुल बदहाली का शिकार, दे रहा है बड़े हादसे को न्योता!
Nov 05, 2026, 3:58:00 PM
केंद्र सरकार ने SC को दिया भरोसा, UGC के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा
केंद्र सरकार ने SC को दिया भरोसा, UGC के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा
Nov 05, 2026, 3:53:00 PM
बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य, बैंक खाता भी.. शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य, बैंक खाता भी.. शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश
Nov 05, 2026, 3:39:00 PM
करनाल में राहुल को शाह ने दी चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो संसद में आकर करें चर्चा'
करनाल में राहुल को शाह ने दी चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो संसद में आकर करें चर्चा'
Nov 05, 2026, 3:36:00 PM
'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' विशाल पदयात्रा से भाजपा ने खोला  विपक्ष के खिलाफ मोर्चा
'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' विशाल पदयात्रा से भाजपा ने खोला विपक्ष के खिलाफ मोर्चा
Nov 05, 2026, 3:24:00 PM