'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' विशाल पदयात्रा से भाजपा ने खोला विपक्ष के खिलाफ मोर्चा

भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आज साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान से आम बागान तक ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जनसभा कर एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।

'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' विशाल पदयात्रा से भाजपा ने खोला  विपक्ष के खिलाफ मोर्चा

जमशेदपुर: कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के झूठे राजनीतिक एजेंडे, दोहरे मापदंड और लोकतंत्र-विरोधी मानसिकता को जनता के बीच उजागर करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आज साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान से आम बागान तक ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जनसभा कर एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। 

इस पदयात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ, सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, विधायक सरयू राय सहित पार्टी के कई पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। 

पदयात्रा के दौरान नेताओं ने विपक्ष पर लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनता अब विपक्ष के झूठे वादों और दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझ चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ पूरे रास्ते में अभियान के संदेश को लोगों तक पहुंचाया।

नेताओं ने जोर देकर कहा कि देश और राज्य में लोकतंत्र की रक्षा तथा अराजकता को जड़ से खत्म करने के लिए जनता को जागरूक करना जरूरी है। भाजपा की इस विशाल पदयात्रा ने एक बार फिर विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब देखना यह है कि विपक्षी दल इस अभियान का क्या जवाब देते हैं।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट 

Trending News

रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
Nov 14, 2026, 11:34:00 AM
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM