दीपावली और कालीपूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा

जामताड़ा थाना क्षेत्र के शहरी बाजार क्षेत्रों में भ्रमण कर आवश्यक दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं आम जनता की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं जिला नियंत्रण कक्ष, जामताड़ा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण किया गया।

दीपावली और कालीपूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा

जामताड़ा : दीपावली एवं कालीपूजा-2026 के अवसर पर क्षेत्र में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जामताड़ा थाना क्षेत्र के शहरी बाजार क्षेत्रों में भ्रमण कर आवश्यक दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं आम जनता की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं जिला नियंत्रण कक्ष, जामताड़ा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण किया गया। 

SP शंभु कुमार सिंह ने वरीय पदाधिकारी व बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का समीक्षा की

पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के द्वारा बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ बाजारों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानीय आभूषण दुकानदारों एवं व्यवसायियों से मिलकर क्षेत्र के वरीय पदाधिकारी एवं बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का समीक्षा की गई। आसन्न पर्व-त्योहार के दृष्टिगत आभूषण दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्षेत्र के वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। 

दीपावली, कालीपूजा एवं छठ महापर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समीक्षा की गई

साथ ही बाजारों में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने और अराजकता, अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने एवं थाना स्तर से टाइगर मोबाइल, क्यूआरटी, पीसीआर व नाका गश्ती दलों के साथ गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर दीपावली, कालीपूजा एवं छठ महापर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समीक्षा की गई। 

असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें

सीसीटीवी, डायल 112, जामताड़ा में कार्यरत सीसीटीवी कंट्रोल रूम के कर्मियों व जिला पुलिस कंट्रोल रूम के कर्मियों को जिला पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें, गश्ती दलों को क्षेत्र में भ्रमणशीलता का मॉनिटरिंग करते और आम जनता से प्राप्त किसी प्रकार की सूचना पर संबंधित वरीय पदाधिकारी को देते हुए त्वरित आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर वसीम रजा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा, पुनि मनोज कुमार महतो, पुनि-सह-थाना प्रभारी, जामताड़ा, पुनि अब्दुल रहमान, पुलिस निरीक्षक नगर प्रभार-सह-प्रभारी, जिला नियंत्रण कक्ष, जामताड़ा एवं अन्य सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सेफ्टी टैंक में निकला 6 फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी
सेफ्टी टैंक में निकला 6 फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी
Nov 05, 2026, 5:05:00 PM
ट्रैफिक चालान जमा करना होगा और भी आसान, भारत बिल पेमेंट सिस्टम प्लेटफॉर्म 16 नवंबर से होगा लाइव
ट्रैफिक चालान जमा करना होगा और भी आसान, भारत बिल पेमेंट सिस्टम प्लेटफॉर्म 16 नवंबर से होगा लाइव
Nov 05, 2026, 4:32:00 PM
दुकानदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख जमकर काटा बवाल
दुकानदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख जमकर काटा बवाल
Nov 05, 2026, 4:30:00 PM
स्मृति मंधाना ने बताया, इस जीत ने हमें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया
स्मृति मंधाना ने बताया, इस जीत ने हमें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया
Nov 05, 2026, 4:23:00 PM
81 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ अंधेरे में फरार
81 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ अंधेरे में फरार
Nov 05, 2026, 4:10:00 PM
दीपावली और कालीपूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा
दीपावली और कालीपूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा
Nov 05, 2026, 4:06:00 PM
विजयीपुर की लाइफलाइन माड़र पुल बदहाली का शिकार, दे रहा है बड़े हादसे को न्योता!
विजयीपुर की लाइफलाइन माड़र पुल बदहाली का शिकार, दे रहा है बड़े हादसे को न्योता!
Nov 05, 2026, 3:58:00 PM
केंद्र सरकार ने SC को दिया भरोसा, UGC के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा
केंद्र सरकार ने SC को दिया भरोसा, UGC के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा
Nov 05, 2026, 3:53:00 PM
बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य, बैंक खाता भी.. शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य, बैंक खाता भी.. शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश
Nov 05, 2026, 3:39:00 PM
करनाल में राहुल को शाह ने दी चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो संसद में आकर करें चर्चा'
करनाल में राहुल को शाह ने दी चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो संसद में आकर करें चर्चा'
Nov 05, 2026, 3:36:00 PM