81 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ अंधेरे में फरार

गोपालगंज। जिले में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 81 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

81 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ अंधेरे में फरार

गोपालगंज। जिले में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 81 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। हालांकि, पुलिस को देखकर बाइक सवार मौके से फरार होने में सफल रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर जिले में लगातार वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहा नहर पुल से करीब 500 मीटर पहले पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी।

इसी दौरान कार्टून लदी एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार रुकने के बजाय तेज गति से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेत में घुस गया और फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल पर लदे कार्टूनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 81 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त करते हुए तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली।

इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 308/26 दर्ज कर वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विजयीपुर (गोपालगंज) से शंकर जी की रिपोर्ट 

Trending News

सेफ्टी टैंक में निकला 6 फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी
सेफ्टी टैंक में निकला 6 फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी
Nov 05, 2026, 5:05:00 PM
ट्रैफिक चालान जमा करना होगा और भी आसान, भारत बिल पेमेंट सिस्टम प्लेटफॉर्म 16 नवंबर से होगा लाइव
ट्रैफिक चालान जमा करना होगा और भी आसान, भारत बिल पेमेंट सिस्टम प्लेटफॉर्म 16 नवंबर से होगा लाइव
Nov 05, 2026, 4:32:00 PM
दुकानदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख जमकर काटा बवाल
दुकानदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख जमकर काटा बवाल
Nov 05, 2026, 4:30:00 PM
स्मृति मंधाना ने बताया, इस जीत ने हमें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया
स्मृति मंधाना ने बताया, इस जीत ने हमें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया
Nov 05, 2026, 4:23:00 PM
81 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ अंधेरे में फरार
81 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ अंधेरे में फरार
Nov 05, 2026, 4:10:00 PM
दीपावली और कालीपूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा
दीपावली और कालीपूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा
Nov 05, 2026, 4:06:00 PM
विजयीपुर की लाइफलाइन माड़र पुल बदहाली का शिकार, दे रहा है बड़े हादसे को न्योता!
विजयीपुर की लाइफलाइन माड़र पुल बदहाली का शिकार, दे रहा है बड़े हादसे को न्योता!
Nov 05, 2026, 3:58:00 PM
केंद्र सरकार ने SC को दिया भरोसा, UGC के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा
केंद्र सरकार ने SC को दिया भरोसा, UGC के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा
Nov 05, 2026, 3:53:00 PM
बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य, बैंक खाता भी.. शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य, बैंक खाता भी.. शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश
Nov 05, 2026, 3:39:00 PM
करनाल में राहुल को शाह ने दी चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो संसद में आकर करें चर्चा'
करनाल में राहुल को शाह ने दी चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो संसद में आकर करें चर्चा'
Nov 05, 2026, 3:36:00 PM