सालों बाद लाइमलाइट में लौटेंगी अलका याग्निक, सुभाष घई के न्योते पर बोलीं- 'मैं जरूर आऊंगी'
मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य समस्याओं के कारण लाइमलाइट से दूर रह रही थीं। निर्देशक सुभाष घई ने गुरुवार को बताया कि गायिका जल्द ही अपनी सुरीली आवाज के साथ दर्शकों को फिर से मंत्रमुग्ध करने जा रही हैं।

मुंबई : मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य समस्याओं के कारण लाइमलाइट से दूर रह रही थीं। निर्देशक सुभाष घई ने गुरुवार को बताया कि गायिका जल्द ही अपनी सुरीली आवाज के साथ दर्शकों को फिर से मंत्रमुग्ध करने जा रही हैं।
सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम पर अलका याग्निक के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर शेयर की
सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम पर अलका याग्निक के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि अलका याग्निक फिर चमकेंगी। उन्होंने आगे लिखा कि उनकी आवाज, चमक, जोश। मैंने इसे बहुत अच्छे से महसूस किया है, जब मैं बुधवार रात गायिका से मिलने उनके घर गया था। उन्होंने बताया कि वो अलका को 11 दिसंबर को जियो गार्डन में होने वाले अपने म्यूजिकल सफर के 50 साल पूरे होने वाले म्यूजिकल कॉन्सर्ट के लिए न्योता देने गए थे। सुभाष घई ने लिखा कि वो खड़ी हुईं, मुस्कुराईं और बोलीं- मैं जरूर आऊंगी। उन्होंने हम सभी के चेहरों पर खुशी ला दी। यही हैं अलका याग्निक। हमेशा खुश रहें।
एक वायरल अटैक के बाद फ्लाइट से उतरते समय अचानक उन्हें सुनाई देना बंद हो गया था - अलका याग्निक
बता दें कि गायिका अलका याग्निक ने जून 2024 में अपनी बीमारी सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस (कान की नस से जुड़ी सुनने की समस्या) के कारण संगीत और सार्वजनिक जीवन से लंबा ब्रेक लिया था। उन्होंने बताया था कि एक वायरल अटैक के बाद फ्लाइट से उतरते समय अचानक उन्हें सुनाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद वे इलाज और रिकवरी पर ध्यान देने के लिए दो साल तक सुर्खियों से दूर रहीं।
जून 2026 में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ने अलका को संगीत में 4 दशकों के योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया था
वहीं, जून 2026 में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने उन्हें संगीत में चार दशकों के योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया था। समारोह के दौरान सहारे के साथ दिखने और व्हीलचेयर से जुड़े वीडियो वायरल होने पर फैंस में चिंता बढ़ गई थी। अलका याग्निक ने स्पष्ट किया कि कोई मेडिकल इमरजेंसी नहीं थी बल्कि समारोह के बाद वह केवल थकान महसूस कर रही थीं। उन्होंने यह भी बताया था कि वह धीरे-धीरे अपनी सामान्य स्थिति में लौट रही हैं और फैंस के प्यार व दुआओं के लिए आभारी हैं।
सोर्स-आईएएनएस














