वेलिंगटन टेस्ट : 70 रन पर 5 विकेट, आज का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, निकोलस का शतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 243 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

वेलिंगटन टेस्ट : 70 रन पर 5 विकेट, आज का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, निकोलस का शतक

वेलिंगटन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 243 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान टॉम लैथम और डेवन कोनवे जल्दी आउट हो गए। लैथम जीरो और कोनवे चार के स्कोर पर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हेनरी निकोलस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रचिन रवींद्र (15), डेरिल मिशेल (1) और विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (5) के विकेट गिरने से टीम की मुश्किलें बढ़ गईं। 

70 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी मेजबान टीम को निकोलस और 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए फिलिप्स ने संभाल लिया है

वहीं 70 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा चुकी मेजबान टीम को निकोलस और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्लेन फिलिप्स ने संभाल लिया है। दोनों ने अब तक नाबाद 173 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर पांच विकेट पर 243 तक पहुंचा दिया है। दोनों बल्लेबाजों ने दो सेशन तक भारतीय टीम को विकेट से दूर रखा है। इस साझेदारी की वजह से कीवी टीम मुश्किल से निकलकर सम्मानजनक स्थिति में पहुंची है। हेनरी निकोलस ने बेहतरीन शतक लगाया है। निकोलस 221 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 113 रन बनाकर खेल रहे हैं। निकोलस का यह 12वां टेस्ट शतक है। ग्लेन फिलिप्स भी शतक के करीब हैं। फिलिप्स 182 गेंदों का सामना करने के बाद 94 रन पर खेल रहे हैं। मैच के दूसरे दिन फिलिप्स के शतक पर नजर रहेगी। 

भारत की तरफ से बुमराह ने 3 और कंबोज-आकाशदीप ने 1-1 विकेट लिए हैं

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने तीन और अंशुल कंबोज-आकाशदीप ने एक-एक विकेट लिए हैं। पहले सेशन में कीवी टीम पर दबदबा बनाने वाले भारतीय गेंदबाज आखिरी दो सेशन में संघर्ष करते नजर आए। इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। भारत की प्लेइंग इलेवन में दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम नहीं है। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

किस्त वसूली या गुंडागर्दी, पुलिस मौन, सड़क पर मारपीट, रेपो के नाम पर आतंक? महुआ SDPO कब जागेंगे?
किस्त वसूली या गुंडागर्दी, पुलिस मौन, सड़क पर मारपीट, रेपो के नाम पर आतंक? महुआ SDPO कब जागेंगे?
Nov 19, 2026, 1:15:00 PM
वेलिंगटन टेस्ट : 70 रन पर 5 विकेट, आज का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, निकोलस का शतक
वेलिंगटन टेस्ट : 70 रन पर 5 विकेट, आज का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, निकोलस का शतक
Nov 19, 2026, 1:00:00 PM
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात 'अकवान' का असर : झारखंड में आज से करवट लेगा मौसम
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात 'अकवान' का असर : झारखंड में आज से करवट लेगा मौसम
Nov 19, 2026, 12:45:00 PM
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को राहत बरकरार, SC ने खारिज की ED की याचिका
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को राहत बरकरार, SC ने खारिज की ED की याचिका
Nov 19, 2026, 12:30:00 PM
पनीर टिक्का के ऑर्डर में हुई देरी, कस्टमर ने चला दी चाकू, रांची में खौफनाक वारदात
पनीर टिक्का के ऑर्डर में हुई देरी, कस्टमर ने चला दी चाकू, रांची में खौफनाक वारदात
Nov 19, 2026, 12:15:00 PM
छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर घुमाना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने की शिक्षक की पिटाई, हेडमास्टर समेत 2 निलंबित
छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर घुमाना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने की शिक्षक की पिटाई, हेडमास्टर समेत 2 निलंबित
Nov 19, 2026, 12:00:00 PM
बैजनाथपुर में हुई लोजपा (रामविलास) की बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
बैजनाथपुर में हुई लोजपा (रामविलास) की बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
Nov 19, 2026, 11:45:00 AM
एनएमसीएच बनेगा हाईटेक पीडियाट्रिक ब्लॉक में बढ़ेगी बेड की संख्या
एनएमसीएच बनेगा हाईटेक पीडियाट्रिक ब्लॉक में बढ़ेगी बेड की संख्या
Nov 19, 2026, 11:35:00 AM
तेजस्वी ने कहा- सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका, मंत्री को पद से हटाने की मांग
तेजस्वी ने कहा- सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका, मंत्री को पद से हटाने की मांग
Nov 19, 2026, 11:34:00 AM
बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
Nov 19, 2026, 11:26:00 AM