मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को राहत बरकरार, SC ने खारिज की ED की याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (SP) के नेता आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ दायर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका को खारिज कर दिया।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को राहत बरकरार, SC ने खारिज की ED की याचिका

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (SP) के नेता आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ दायर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका को खारिज कर दिया। यह मामला मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। गुरुवार को अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को मिली अंतरिम जमानत भी बरकरार रखी।

बेंच ने अपने आदेश में कहा- चूंकि यह एक अंतरिम आदेश है, इसलिए हम इसमें दखल नहीं देना चाहते

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए आजम खान के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया। बेंच ने अपने आदेश में कहा कि चूंकि यह एक अंतरिम आदेश है, इसलिए हम इसमें दखल नहीं देना चाहते। अंतरिम जमानत देते वक्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ईडी को लेकर शुरुआती राय का मामले के अंतिम फैसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह सिर्फ अंतरिम जमानत देने का आदेश है

केंद्रीय एजेंसी ईडी की ओर से पेश हुए कोर्ट में पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने दलील दी कि हाईकोर्ट ने आजम खान को गिरफ्तारी के आधार बताए जाने से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से दर्ज किया है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह सिर्फ अंतरिम जमानत देने का आदेश है, इसलिए कोर्ट इसमें कोई दखल नहीं देगा और न ही हाईकोर्ट के इरादों पर कोई सवाल उठाएगा।

ED ने खान को 31 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था

बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 17 नवंबर को आजम खान को अंतरिम जमानत दी। अपने आदेश में हाईकोर्ट ने कहा कि ईडी उनकी गिरफ्तारी के दौरान जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने में विफल रही। जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की खंडपीठ ने गौर किया कि एजेंसी यह साबित नहीं कर पाई कि रिमांड के लिए पेश किए जाने से पहले खान को गिरफ्तारी के लिखित आधार सही तरीके से दिए गए थे या नहीं। ईडी ने खान को 31 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इससे कुछ समय पहले ही वे रामपुर जिला जेल से एक अलग मामले (दो पैन कार्ड रखने का मामला) में जमानत पर बाहर आए थे। हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत के बाद आजम खान को बुधवार को गाजियाबाद की डासना जिला जेल से रिहा किया गया।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को राहत बरकरार, SC ने खारिज की ED की याचिका
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को राहत बरकरार, SC ने खारिज की ED की याचिका
Nov 19, 2026, 12:30:00 PM
पनीर टिक्का के ऑर्डर में हुई देरी, कस्टमर ने चला दी चाकू, रांची में खौफनाक वारदात
पनीर टिक्का के ऑर्डर में हुई देरी, कस्टमर ने चला दी चाकू, रांची में खौफनाक वारदात
Nov 19, 2026, 12:15:00 PM
छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर घुमाना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने की शिक्षक की पिटाई, हेडमास्टर समेत 2 निलंबित
छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर घुमाना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने की शिक्षक की पिटाई, हेडमास्टर समेत 2 निलंबित
Nov 19, 2026, 12:00:00 PM
बैजनाथपुर में हुई लोजपा (रामविलास) की बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
बैजनाथपुर में हुई लोजपा (रामविलास) की बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
Nov 19, 2026, 11:45:00 AM
एनएमसीएच बनेगा हाईटेक पीडियाट्रिक ब्लॉक में बढ़ेगी बेड की संख्या
एनएमसीएच बनेगा हाईटेक पीडियाट्रिक ब्लॉक में बढ़ेगी बेड की संख्या
Nov 19, 2026, 11:35:00 AM
तेजस्वी ने कहा- सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका, मंत्री को पद से हटाने की मांग
तेजस्वी ने कहा- सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका, मंत्री को पद से हटाने की मांग
Nov 19, 2026, 11:34:00 AM
बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
Nov 19, 2026, 11:26:00 AM
कोयला कंपनी के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
कोयला कंपनी के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
Nov 19, 2026, 11:16:00 AM
PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Nov 19, 2026, 11:03:00 AM
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
Nov 19, 2026, 10:47:00 AM