एनएमसीएच बनेगा हाईटेक पीडियाट्रिक ब्लॉक में बढ़ेगी बेड की संख्या

बिहार में मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को लगातार सुद्ढ़ किया जा रहा है। हाल ही में पीएमसीएच में नये ब्लॉक में 150 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल तैयार किया गया है।

एनएमसीएच बनेगा हाईटेक पीडियाट्रिक ब्लॉक में बढ़ेगी बेड की संख्या

पटना : बिहार में मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को लगातार सुद्ढ़ किया जा रहा है। हाल ही में पीएमसीएच में नये ब्लॉक में 150 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल तैयार किया गया है। इसी कड़ी में एनएमसीएच अस्पताल में भी शिशुओं के बेहतर उपचार के लिए बेडों की संख्या बढ़ायी जा रही है। इसपर अधिक जानकारी देते हुए एनएमसीएच अधीक्षक राजीव सिन्हा ने कहा कि एनएमसीएच अस्पताल में इलाज के लिए लोगों की विश्वसनीयता को देखते हुए बेड की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए हाल ही में 700 करोड़ बजट के अप्रूवल की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में इमरजेंसी,सामान्य व अन्य बेड की संख्या मिलाकर 83 है। वहीं हाल ही में अस्पताल में दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए नया रजिस्ट्रेशन काउंटर की शुरूआत की गयी है। जिससे दिव्यांग व बुजुर्गों को पंजीकरण कराने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। 

एनएमसीएच में गर्भवती महिलाओं के लिए भी खास व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए अस्पताल के मातृ-शिशु कल्याण के लिए लेबर रूम को और आधुनिक किया जा रहा है। इससे अस्पताल में शिशुओं के जन्म के समय गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दुलर्भ मामलों में आसानी से प्रसव की प्रक्रिया के लिए नये उपकरण लगाने की योजना बनायी जा रही है।

राजधानीवासियों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए दरियापुर-भट्ठी और शास्त्री नगर स्वास्थ्य केंद्र को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंसर के इलाज की सुविधा दी जायेगी। मुख्यमंत्री का संकल्प अब हर बिहारी को इलाज के लिए प्रदेश से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। अब अपने राज्य में ही हर कैंसर समेत सभी तरह के इलाज के लिए हाईटेक व्यवस्था का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

Trending News

बैजनाथपुर में हुई लोजपा (रामविलास) की बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
बैजनाथपुर में हुई लोजपा (रामविलास) की बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
Nov 19, 2026, 11:45:00 AM
एनएमसीएच बनेगा हाईटेक पीडियाट्रिक ब्लॉक में बढ़ेगी बेड की संख्या
एनएमसीएच बनेगा हाईटेक पीडियाट्रिक ब्लॉक में बढ़ेगी बेड की संख्या
Nov 19, 2026, 11:35:00 AM
तेजस्वी ने कहा- सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका, मंत्री को पद से हटाने की मांग
तेजस्वी ने कहा- सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका, मंत्री को पद से हटाने की मांग
Nov 19, 2026, 11:34:00 AM
बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
Nov 19, 2026, 11:26:00 AM
कोयला कंपनी के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
कोयला कंपनी के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
Nov 19, 2026, 11:16:00 AM
PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Nov 19, 2026, 11:03:00 AM
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
Nov 19, 2026, 10:47:00 AM
पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
Nov 19, 2026, 10:22:00 AM
पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक युवक को ग्रामीणों ने बचाया
पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक युवक को ग्रामीणों ने बचाया
Nov 19, 2026, 9:27:00 AM
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
Nov 19, 2026, 9:03:00 AM