पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची में आपसी रंजिश और पैसे के लेनदेन के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में बुधवार देर रात हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई।

पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आपसी रंजिश और पैसे के लेनदेन के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में बुधवार देर रात हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटू महतो उर्फ मिथिलेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

रांची के अभिषेक का विकास के साथ रुपए के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था

जानकारी के अनुसार, रांची के धुर्वा निवासी अभिषेक उर्फ लल्लू का इंद्रपुरी निवासी विकास महतो के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बुधवार देर रात अभिषेक अपने कुछ साथियों के साथ विकास को तलाशते हुए उसके घर पहुंचा था। उस वक्त विकास के घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके कारण हमलावर भीतर प्रवेश नहीं कर सके। इससे बौखलाए आरोपियों ने घर के बाहर से ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरे मोहल्ले में दहशत और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। 

फायरिंग के दौरान विकास महतो के छोटे भाई छोटू महतो को गोली लग गई

फायरिंग के दौरान विकास महतो के छोटे भाई छोटू महतो उर्फ मिथिलेश को गोली लग गई। वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और घटना की सूचना पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से किया मुआयना

सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर एक आरोपी को दबोच लिया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी अभिषेक और उसके अन्य फरार साथियों की पहचान कर ली गई है तथा उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। 

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
PM मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Nov 19, 2026, 11:03:00 AM
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
घने कोहरे के बीच पिकअप और टेंपो में जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
Nov 19, 2026, 10:47:00 AM
पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
Nov 19, 2026, 10:22:00 AM
पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक युवक को ग्रामीणों ने बचाया
पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक युवक को ग्रामीणों ने बचाया
Nov 19, 2026, 9:27:00 AM
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
Nov 19, 2026, 9:03:00 AM
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
Nov 19, 2026, 8:56:00 AM
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
Nov 19, 2026, 8:20:00 AM
उजियारपुर के ऐतिहासिक 'देवखाल चौर' को पर्यटन स्थल बनाने की मांग तेज, राजू सहनी ने DM को सौंपा ज्ञापन
उजियारपुर के ऐतिहासिक 'देवखाल चौर' को पर्यटन स्थल बनाने की मांग तेज, राजू सहनी ने DM को सौंपा ज्ञापन
Nov 18, 2026, 9:10:00 PM
फर्नीचर दुकान में चोरी, लाखों रुपए के सामान व नकदी उड़ा लिए चोर
फर्नीचर दुकान में चोरी, लाखों रुपए के सामान व नकदी उड़ा लिए चोर
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM