अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर सीधा हमला किया है। गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार ने संविधान को फाड़ कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया है।

अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर सीधा हमला किया है। गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार ने संविधान को फाड़ कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया है। 9 महीनों से एक फर्जी मंत्री को सरकार में बैठा रखा है और वह अवैध मंत्री हर प्रकार के अवैधानिक कार्यों में संलिप्त है। लोकभवन ने एक ही व्यक्ति के एक साथ तीन पदों (मंत्री, सहायक प्राध्यापक और विधान पार्षद) पर रहने पर गहरी आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि संविधान के स्पष्ट निर्देशों और नियमों के विपरीत मंत्री की सहायक प्राध्यापक पर नियुक्ति हुई। स्थापित प्रावधानों, प्रक्रियाओं और नियमों की संचिका को फाड़, कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नियुक्ति के अगले दिन ही फर्जी मंत्री प्रॉबेशन पीरियड के दौरान लंबी अवधि की अनिश्चितकालीन छुट्टियों पर चले गए। विश्वविद्यालय के सेवा नियमों के अनुसार वह छुट्टी ले ही नहीं सकते और ना ही अनिश्चितकाल के लिए छुट्टियाँ स्वीकार हो सकती?

लाभ के पद के प्रावधानों के अनुसार अविलंब उनकी सदस्यता रद्द कर धोखाधड़ी के मामले में सजा होनी चाहिए। 'ऑफिस ऑफ प्रॉफिट' केस में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के अनुसार वेतन या भत्ता लेना मायने नहीं रखता बल्कि सदन का सदस्य रहते हुए लाभ का दूसरा पद स्वीकार करना ही अवैध है और सदस्यता उसी क्षण समाप्त मानी जाएगी।

ऐसे फर्जी मंत्री को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं है। चौपट राज के अज्ञानी मुख्यमंत्री को कुछ पता नहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर हर जगह संविधान की अवेहलना की जा रही है। हम इस मामले को लेकर ऊपर तक जाएँगे।

Trending News

भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
Nov 19, 2026, 9:03:00 AM
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
Nov 19, 2026, 8:56:00 AM
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
Nov 19, 2026, 8:20:00 AM
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
Nov 18, 2026, 7:30:00 PM
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
Nov 18, 2026, 7:15:00 PM
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
Nov 18, 2026, 7:00:00 PM
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 18, 2026, 6:45:00 PM
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
Nov 18, 2026, 6:30:00 PM
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
Nov 18, 2026, 6:15:00 PM